कटनी. कटनी टेंट लाइट एसोसिएशन द्वारा छात्र-छात्रा एवं जिला प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दुगाड़ी नाला समीप स्थित एक निजी होटल में किया गया। टेंट एसोसिएशन के सदस्यों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री व सतगुरू साईं ईश्वरशाह के शुभाशीष संदेश वाचन नगर के प्रसिद्ध भजन गायक व कार्यक्रम संचालक संजय नाकरा के द्वारा किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सरावगी व एसोसिएशन के सदस्यों ने अतिथिगणों में विधायक संदीप जायसवाल, मनीष गेई, रनवीर चावला, अशोक ओवेराय, प्रदीप अग्रवाल, नारायण गुप्ता, पूर्व विधायक द्वय सरोज नायक, सुकीर्ति जैन, गणेश राव, शशांक श्रीवास्तव, गुमान सिंह जिलाध्यक्ष कांगे्रस ग्रामीण, भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, कटनी जनपद पंचायत अध्यक्ष कन्हैया तिवारी का सम्मान किया गया। एसोसिएशन छात्र/छात्रा, नारी शक्ति, जिला प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ-साथ जबलपुर, दमोह, उमरिया, चंदिया, शहडोल, बुढ़ार, मनेन्द्रगढ़, मैहर, सतना, रीवा, खजुराहो, पन्ना आदि जिलों से भी टेंट व्यवसायियों ने शिरकत की। समारोह के दौरान टेंट लाईट एसोसिएशन द्वारा टेंट व्यापारियों की सुरक्षा और यातायत के नियमों का पालन करने के लिए दो पहिया वाहन चलाने उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए हैलमेट सभी सदस्यों को वितरित किए गए। कार्यक्रम में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए संदेश प्रदान करते हुए पॉलीथिन को कम करने के लिए 9वें आयोजन में 999 कपड़े के थैले आयोजन स्थल से वितरित कर संदेश दिया गया।
नगर निगम प्रशासक कलेक्टर की दो टूक, कार्य में कसावट व लाएं तेजी, नागरिकों को पहुंचाएं योजनाओं का लाभ
होनहार छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
टेंट लाइट एसोसिएशन के 85 छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। एसोसिएशन के बच्चों के सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ देश के ख्यातिलब्ध गायक इंडियन आईडियल 2019 के विजेता जस्सू खान की आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं 70 वर्षीय सूरज प्रसाद गुप्ता विजयराघवगढ़ ने पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित स्मारिका बारडोली टेंट दर्पण कृति का भी विमोचन किया गया।
नगर निगम की बड़ी बेपरवाही, चौपाटी में क्लीन स्ट्रीट फूड हब को लेकर सामने आया ये मामला
ऐसे आयोजन से छात्रों का मनोबल बढता हैं: विधायक
कार्यक्रम के अतिथि मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि कटनी एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सरावगी एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा समस्त राजनैतिक धार्मिक एवं समाजिक कार्यो में सहयोगी की भूमिका निभाते हुए बहुत ही कम राशि में आयोजन कराने में सहयोग प्रदान करते हैं। सामाजिक गतिविधियों में मुक्तिधाम का विकास, वृक्षारोपण, औषधि पौधे गिलोय का रोपण निशुल्क ऑक्सीजन मशीनें ऐसे अनेकों उपलब्धियां एसोसिएशन की हैं। एसोसिएशन के सफल कार्यक्रम में छात्रों का मनोबल बढाने के लिए 51 हजार की राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने से भाईचारा बढता हैं तथा बच्चों की हौसला आफजायी होती हैं। प्रदेश समन्वय समिति सदस्य रनवीर चावला खंडवा ने कहा कि व्यवसायियों की बेमिशाल एकता व संगठन शक्ति देखने को मिली हंै।
जिले की हस्तियों का सम्मान
एसोसिएशन द्वारा जिले भर से 22 प्रतिभाओं ने जिन्होंने विभिन्न विधाओं में कटनी का नाम गौरवान्वित किया जिन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें अमर शहीद अश्वनी कुशवाहा के पिता, कटनी जिले के प्रथम देहदानी डॉ. संजय निगम की पत्नी डॉ. उमा निगम, मिसेस यूनिवर्सल ऑफ इंडिया राजुल मिश्रा नेमा, राजा भैया सोनी शिक्षक लिमकाबुक, मेघा भट्ट नासा, मानसी गेंडा पीएम सेक्यूरिटी, चारूसिता तिवारी वेटलिफ्टिंग, श्रीयांशी पांडेय तैराकी, वंदित मलिक अमेरिका में हाईजंप, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. आशीष पांडे डॉ. शिवांग जायसवाल रक्तदान जिला चिकित्सालय में त्वरित सेवाएं, ननकू यादव एएसआइ यातायात, अमृतांश दुबे उच्च शिक्षा, नेक कदम संस्था निशुल्क स्वास्थ्य, डॉ. एके खान कौमी एकता, साहित्यकार राष्ट्रीय कवि मनोहर मनोज, प्रकाश प्रलय, संजय नाकरा भजन गायक सम्राट, गोपाल प्रजापति को जिला प्रतिभा से सम्मानित किया गया।
नारी शक्ति का भी हुआ सम्मान
सरोज बच्चन नायक एवं कटनी महिला विंग अध्यक्ष सरिता सरावगी, रेखा तिवारी, सुनेना मोटवानी, रेखा गुप्ता, सारिका गुप्ता, रेखा सिंह, निर्मला केसरवानी, नीलिमा असाटी, डिम्पल झामनानी, आरती चौधरी, डिम्पल रजक, ममता प्रजापति आदि ने नारी शक्ति के रूप में सुनैना स्व राधेलाल गुप्ता, मीना स्व रामअवतार गुप्ता, सुनीता पति मिथलेश गुप्ता का एसोसिएशन ने सम्मान किया।