5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

17 तारीख को रामनवमी है, अब रामलला टेंट में बर्थडे नहीं मनाएंगे….. एक-एक भ्रष्टाचारी को चुन-चुनकर जेल भेजेंगे

Lok Sabha elections 2024: केंद्रीय गृहमंत्री ने मंडला और खजुराहो सीट से साधा विपक्ष पर वार, बोले-जिसने भी चोरी की है उसे जेल जाना पड़ेगा

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Astha Awasthi

Apr 12, 2024

new_project.jpg

Lok Sabha elections 2024: इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन और ओबीसी विरोधी बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जमकर निशाना साधा। इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमघट बन गया। यह जीता तो ओबीसी को नुकसान होगा। कांग्रेस ने 70 साल में जातिवाद, भ्रष्टाचार, परिवारवाद के नाम पर देश बांटा। मोदी ने 10 साल में यह सब राजनीति खत्म कर दी। गरीब-विकास विरोधी जातिवादी लोग, मोदी को हराना चाहते हैं। यह परिवार बचाने का गठबंधन है। यह किसान, गरीब और युवाओं के दुख तकलीफ नहीं समझ सकते।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंडला और खजुराहो के बरही (कटनी) में चुनावी सभाओं के दौरान विपक्ष पर तीखे हमले किए। यह चुनाव साधारण न होकर खास है, मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए वोट करना है। शाह ने मंडला में आदिवासी वोटर्स को साधने का प्रयास किया। जनजातीय नायकों का बलिदान याद करते हुए कांग्रेस पर आदिवासियों के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। आतंकवाद, नक्सलवाद पूरे देश को डंस रहा था।

60 साल तक कांग्रेस शासन था, आए दिन पाक से आतंकी घुसकर धमाके करते थे। मनमोहन सिंह उफ नहीं करते थे। 2014 में मोदी के आने के बाद भी आतंकी बाज नहीं आए। पुलवामा में हमला किया। 10 दिन में पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर उनका सफाया किया। मोदी ने मध्यप्रदेश से भी नक्सलवाद को मुक्त करने का काम किया है। इस दौरान मंच पर सीएम डॉ. मोहन यादव भी थे।

अमित शाह ने मंच से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछा। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासी को पद पर बैठाया ही नहीं होगा। लेकिन, पीएम मोदी ने बैठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश आगे बढ़े। जो घमंडिया गठबंधन अपने बेटा, बेटी, भतीजे, भाई, बहन के बारे में सोच रहा है, वो आपके बारे में क्या सोचेगा। पीएम मोदी ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11 से 5वें नंबर पर पहुंचा दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि विपक्षी अब जेल जा रहे हैं तो छातियां पीट रहे हैं। पीएम मोदी ने देश से वादा किया था कि एक-एक भ्रष्टाचारी को चुन-चुनकर जेल भेजेंगे। मनमोहन-सोनिया ने 10 साल सरकार चलाई और 12 लाख करोड़ का घोटाला किया। कोयला, शारदा, चिटफंड, टू जी, अंतरिक्ष, अगस्था लैंड हेलिकॉप्टर, कोयला घोटाला सब कांग्रेस ने किए हैं। यह सारा पैसा निकालकर खजाने में जमा कराएंगे।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने राममंदिर निर्माण को अटकाने का काम किया। सालों तक मुकदमा चलता रहा, फैसला नहीं हुआ। पीएम मोदी ने व्यवस्था की तो तेजी से सुनवाई हुई और अब मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 17 तारीख को रामनवमी है, अब रामलला टेंट में बर्थडे नहीं मनाएंगे।

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को घेरते हुए कहा कि वे सत्ता में थे तो प्रदेश को कितना दिया। दिग्विजय को मिस्टर बंटाधार संबोधित किया और कहा कि उन्हें हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस ने 10 साल में मध्यप्रदेश को एक लाख 99 हजार करोड़ रुपए दिए। मोदी ने 10 साल में 7 लाख 74 हजार करोड़ रुपए प्रदेश के विकास के लिए दिए। इसके अलावा 86 हजार करोड़ सड़क के लिए, 94 हजार करोड़ रेल, 2 हजार करोड़ एयरपोर्ट के लिए अ

मोदी और शाह भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने की बात कहते हैं, वे यह जवाब दें कि मध्य प्रदेश को कलंकित करने वाले व्यापमं घोटाला कांड के आरोपियों को आज तक सजा क्यों नहीं हो पाई। व्यापमं के असली गुनहगार पर एक्शन कब तक होगा। विधानसभा चुनाव में एमएसपी सहित पांच गारंटी दी थी। यह गारंटी कब पूरी होगी। -जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष