7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति का मालिक निकला सेल्समैन

सोसायटी सेल्समैन के पास मिले 65 लाख के दो मकान, 26 लाख से ज्यादा क रजिस्ट्री जब्त...

less than 1 minute read
Google source verification
katni_1.jpg

कटनी. मध्यप्रदेश में एक बार फिर काली कमाई करने वाले 'कुबेर' के खिलाफ लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मामला कटनी का है जहां स्लीमनामाबाद तहसील अंतर्गत आने वाले धरवारा की राशन दुकान के सेल्समैन शिव शंकर दुबे के यहां जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार सुबह 5:00 बजे छापेमारी की। छाप में सेल्समेन के पास डेढ़ करोड़ रुपए से भी ज्यादा की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।

छापेमारी में मिली डेढ़ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
धरवारा की राशन दुकान के सेल्समैन शिव शंकर दुबे के खिलाफ जबलपुर लोकायुक्त को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। सूचना के आधार पर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार की सुबह सेल्समैन शिवशंकर दुबे के घऱ पर छापेमारी की तो टीम के सदस्यों के भी होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक आलीशान मकान में रहने वाले सेल्समैन शिवशंकर दुबे के घर से लोकायुक्त टीम को 8 लाख रुपए की एलआईसी पॉलिसी के अलावा 65 लाख के दो मकान, 1 लाख 27 हजार 660 रुपए नगद सहित सोना चांदी के आभूषण और 26 लाख 59 हजार 500 की रजिस्ट्री भी बरामद हुई हैं। लोकायुक्त द्वारा इसकी कुल कीमत 1 करोड़ 63 लाख 32 हजार 761 गई है। जिसके बाद भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत सोसायटी सेल्समैन पर केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- नहाते वक्त टीचर ने बनाया नाबालिग छात्रा का वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल

बता दें कि, कटनी में कागजों में 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की धान खरीदी में धान खरीदी केंद्र प्रभारियों की भूमिका भी संदेह के दायरे में रही हैं। इसमें 15 समितियों की भूमिका की जांच नान के अधिकारी कर रहे हैं इन धान खरीदी केंद्र में से एक केंद्र धरवारा भी शामिल है जिसके प्रभारी यही कोटेदार शिव शंकर दुबे रहे हैं।

देखें वीडियो-