5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसरोवर कॉलोनी से पार की थीं एलइडी, दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे…

माधवनगर पुलिस ने पकड़ा, अन्य वारदातों को लेकर भी हुई पूछताछ

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Jan 30, 2020

Madhavnagar police caught two thieves

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

कटनी. माधवनगर पुलिस ने मानसरोवर कॉलोनी से कीमती एलइडी चुराने वाले दो चोरों को पकड़ा है और उनके पास से चोरी की गई सामग्री जब्त की है। आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की गई है। माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि 28 जनवरी को मानसरोवर कॉलोनी के सरस्वती मेटल इंडस्ट्री से अज्ञात बदमाशों ने लगभग 80 हजार रुपये कीमत की दो एलइडी पार कर दी थी। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए थाना प्रभारी सहित एसआइ केके पटेल, प्रधान आरक्षक छेदीलाल, विजेन्द्र तिवारी, तीरथ तेकाम, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, वीरेन्द्र चढ़ार, अशोक सिंह,कमलकांत, प्रभाकर व ललित मिश्रा की टीम बनाकर चोरों को पकडऩे में लगाई गई।

रात के अंधेरे में खनन माफिया कर रहे थे ये काम, पहुंची पुलिस तो हुआ ये..

टीम ने शंका के आधार पर नदीपार निवासी अतुल वंशकार 23 वर्ष और इंद्राज्योति कॉलोनी निवासी मनोज उर्फ मुज्जी विश्वकर्मा 23 साल को पकड़ा। थाना में दोनों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके पास से चोरी की गईं दोनों एलइडी जब्त की गईं। साथ ही पुलिस ने चोरी के अन्य मामलों में भी आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें अन्य वारदातों के खुलासा होने की भी उम्मीद है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।