27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल में इस हाल में मिला युवक का शव, पुलिस ने 3 संदिग्धों से पूछताछ की तो हुआ खुलासा

कटनी जिले के माधवनगर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली निवार चौकी के ग्राम टिकरिया के जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Jan 2021, 4:46 PM IST

news

जंगल में इस हाल में मिला युवक का शव, पुलिस ने 3 संदिग्धों से पूछताछ की तो हुआ खुलासा

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के माधवनगर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली निवार चौकी के ग्राम टिकरिया के जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की शनिनाख्त करने आए परिजन ने युवक की हत्या का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मर्ग कायम कर मामले मामले की जांच शुरु कर दी है।

पढ़ें ये खास खबर- किन्नरों के दो पक्षों के बीच हुआ गैंगवार, दोनों तरफ से इस तरह चल रहे है लात-घूसे और डंडे

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

पुलिस हिरासत में 3 संदिग्ध

परिजन द्वारा युवक की हत्या के आरोप को मद्देनजर रखते हुए दीवार चौकी पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, नरेश सिंह पिता हरि सिंह 32 वर्ष निवासी टिकरिया थाना माधवनगर 25 जनवरी की रात की खेत की रखवाली करने गया था। 26 जनवरी की सुबह 8 बजे जब पिता हरि सिंह खेत गया, तो वहां बेटा नहीं मिला। परिजन ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

पढ़ें ये खास खबर- MP Board 10th-12th बोर्ड पैटर्न में बदलाव : 30 मिनट में हल करने होंगे 30 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन, जानिये पैटर्न


पूछताछ में आरोपियों ने कबूला गुनाह

खेत के समीप ही रामदयाल के खेत मे एक शूकर पड़ा था वो करंट का तार फैला हुआ था, जिसकी तत्काल सूचना परिजन ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वहां पर तार नहीं मिला। परिजन ने शैतान सिंह, राहुल सिंह, खूब सिंह पर शंका जताई, जिस पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो आरोपियों ने बताया कि, उसका सिमरा के जंगल में शव पड़ा हुआ है, जहां से पुलिस ने शव को बरामद करते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।