27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किन्नरों के दो पक्षों के बीच हुआ गैंगवार, दोनों तरफ से इस तरह चल रहे है लात-घूसे और डंडे

पिछले कई दिनों से इन्हीं के आने पर सौसर के किन्नरों और महाराष्ट्र के किन्नरों के बीच तना तनी होती रही है, जो आज यहां गैंगवॉर का सबब बन गई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Jan 2021, 7:07 PM IST

news

किन्नरों के दो पक्षों के बीच हुआ गैंगवार, दोनों तरफ से इस तरह चल रहे है लात-घूसे और डंडे

छिंदवाड़ा/ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के सौसर इलाके में विगत कुछ समय से थर्ड जेंडर अपना समूह संचालित कर रहे हैं। ये लोग अब सौसर के ही निवासी भी बन गए हैं। ये लोग यहीं के बाजारों दुकानों में लोगों से पैसे मांग कर अपना गुजारा करते हैं। हालांकि, आए दिन सीमा से लगे महाराष्ट्र के भी कुछ थर्ड जेंडर सौसर शहर में वसूली के लिए आते है। पिछले कई दिनों से इन्हीं के आने पर सौसर के किन्नरों और महाराष्ट्र के किन्नरों के बीच तना तनी होती रही है, जो आज यहां गैंगवॉर का सबब बन गई।

पढ़ें ये खास खबर- MP Board 10th-12th बोर्ड पैटर्न में बदलाव : 30 मिनट में हल करने होंगे 30 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन, जानिये पैटर्न

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

महाराष्ट्र औप एमपी के किन्नरों के बीच हुआ गैंगवार

आपको बता दें कि, रामाकोना के साप्ताहिक हॉट बाजार में सौसर और महाराष्ट्र के थर्ड जेंडरो के बीच क्षेत्राधिकार,एरिया में वसूली को लेकर कहासुनी हो गई और ये कहासुनी गैंगवार में तब्दील हो गई। महाराष्ट्र के थर्ड जेंडरो को सौसर कर थर्ड जेंडरो ने मार के भगाया। लड़ाई के बीच लोगों द्वारा दोनों गुटों में बीच बचाव भी कराया, लेकिन कोई भी वर्चस्व की इस लड़ाई को सफल बनाने में कामयाब नहीं हो सका।

पढ़ें ये खास खबर- जिला अस्पताल से इलाज दौरान लापता हुई थी किशोरी, पुलिस ने 1 घंटे में किया दस्तयाब


प्रशासन को लेना चाहिए संज्ञान- स्थानीय

हालांकि, झगड़े के बाद महाराष्ट्र के थर्ड जेंडर सौसर पहुंचे और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सौसर पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। हालांकि, आए दिन इन लोगों के झगड़े सौसर की सड़कों पर देखने को मिल जाते हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि, अगर जल्द ही इन्हें लेकर प्रशासन की ओर से इनपर काबू पाने के संबंधित निर्णय न लिया, तो इलाके में किसी दिन बड़ी घटना होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।