27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला अस्पताल से इलाज दौरान लापता हुई थी किशोरी, पुलिस ने 1 घंटे में किया दस्तयाब

पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी को एक घंटे के भीतर ही मुड़वारा स्टेशन दस्तयाब कर लिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Jan 2021, 5:33 PM IST

news

जिला अस्पताल से इलाज दौरान लापता हुई थी किशोरी, पुलिस ने 1 घंटे में किया दस्तयाब

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में लिटिल स्टार फाउंडेशन से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई किशोरी इलाज कराते हुए अस्पताल से अचानक लापता हो गई थी। घटना की जानकारी जैसे ही कोतवाली पुलिस को लगी तो थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने तुरंत एक्शन में आते ही सर्व प्रथम पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को जानकारी दी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन पर एक टीम बनाई गई।

पढ़ें ये खास खबर- MP Board 10th-12th बोर्ड पैटर्न में बदलाव : 30 मिनट में हल करने होंगे 30 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन, जानिये पैटर्न

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

मुड़वारा स्टेशन पर मिली किशोरी

पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी को एक घंटे के भीतर ही दस्तयाब कर लिया गया। बताया जा रहा है कि, किशोरी पुलिस को शहर के मुड़वारा स्टेशन पर मिली है।

पढ़ें ये खास खबर- चिकित्सा शिक्षा मंत्री बोले- प्रदेश को मिले 10.50 लाख कोरोना वैक्सीन डोज, कांग्रेस के प्रदर्शन रैली में शामिल थे गुंडे


पुलिस टीम की सफलता की शहरभर में चर्चा

मामले को गंभीरता से लेने पर कोतवाली पुलिस को एक घंटे के भीतर ही ये सफलता मिली है। टीम में एसआई अनिल काकड़े, एसआई मंजू शर्मा, एसआई पूजा मिश्रा, आरक्षक गणेशदत्त, बहादुर मेजर, आरक्षक पलाश दुबे, अंकित सिंह, श्रवण मिश्रा समेत अन्य स्टाफ मौजूद था, जिसकी तत्परता की शहरभर प्रशंसा की जा रही है।