24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भरभराकर गिरी मकान की दीवार, बच्चे की मौत, बहन घायल

MP News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Himanshu Singh

Oct 07, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के कनवारा गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जिसमें घर की कच्ची दीवार गिरने से बच्चे की मौत हो गई। वहीं, उसकी बहन गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त दोनों बच्चे अपने घर के पास मिट्टी की पुरानी दीवार के पास बैठे थे। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और दोनों बच्चे उसके मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य किया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।

गांव में शोक की लहर

हादसे में मृतक की बहन घायल है। बताया जा रहा है कि दीवार काफी पुरानी और कमजोर थी। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। इधर, बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।