6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी

नोडल अधिकारी ने सख्त लहजे में कहा-पांच दिन के अंदर स्क्रीनिंग कर डाटा करें अपलोड, एनसीडी प्रोग्राम की हुई समीक्षा, देखें वीडियो

हेल्थ एंड वेलनेस को लेकर जिले में अभियान चलाया जा रहा है। एनसीडी प्रोग्राम के तहत गैर संचारी रोगों की जांच 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की जा रही है। अभियान में अभी भी विजयराघवगढ़, उमरियापान और मुड़वारा सेंटर पीछे चल रहे हैं। हालांकि प्रदेश स्तर पर जिला अभी चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Nov 16, 2019

कटनी. हेल्थ एंड वेलनेस को लेकर जिले में अभियान चलाया जा रहा है। एनसीडी प्रोग्राम के तहत गैर संचारी रोगों की जांच 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की जा रही है। अभियान में अभी भी विजयराघवगढ़, उमरियापान और मुड़वारा सेंटर पीछे चल रहे हैं। हालांकि प्रदेश स्तर पर जिला अभी चौथे स्थान पर पहुंच गया है। शुक्रवार को अभियान की कलेक्ट्रेट स्थित महिला बाल विकास कार्यालय के सभागार में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अभियान के नोडल अधिकारी जगदीशचंद्र गोमे ने समीक्षा की। स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग, खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। ठीक से काम ना करने वाले कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए।

 

इस बड़े रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के आते ही मचती है भगदड़, रेल अधिकारियों की सामने आई बड़ी बेपरवाही, देखें वीडियो

 

दिए ये निर्देश
नोडल अधिकारी ने समीक्षा बैठक में कहा कि एमओ पांच-छह दिन में कैंप मोड में काम करें। मेडिकल ऑफिसर स्तर पर की जाने वाली स्क्रीनिंग को शीघ्र पूरा किया जाए। बता दें कि २० हजार लोगों की स्क्रीनिंग होना है, इसमें ६ हजार २०० की ही स्क्रीनिंग हुई है। इसमें १३ हजार से अधिक का काम बचा है। इसको पांच दिन में परीक्षण कर डाटा अपडेट करने मेडिकल ऑफिसरों को करने कहा है। स्वास्थ्य परीक्षण कर रिपोर्टिंग करने कहा। साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस को लेकर चलने वाली गतिविधियों को समय पर करने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कहा।

 

रद्द रही बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, अन्य ट्रेनें भी प्रभावित, कोयला सप्लाई के लिए यात्रियों की बढ़ाई परेशानी

 

ये रहे मौजूद
बैठक में इ-गवर्नेंस प्रभारी सौरभ नामदेव, जिला खेल अधिकारी विजय भार, तिलक कॉलेज से प्रो. चित्रा प्रभात, डीपीएम घनश्याम मिश्रा, एपीएम अरुण कमल, नितिन तपा, सतीश जैन, तृप्ति दुबे, डॉ. अनिल झामनानी, डॉ. धीरज राज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।