24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी

चर्चाओं में है मरीजों को भोजन बांटने में लापरवाही का यह वीडियो

- भिखारियों की तरह एक कटोरे में परोसा जा रहा भोजन, मीनू भी गायब।- जिला अस्पताल में मरीजों की भोजन व्यवस्था में चल रही गड़बड़ी, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान- कटोरे में दिया जा रहा खाना, वार्ड में कटोरी-डिब्बों में रखा मरीज का खाना।- मरीजों व उनके परिजनों की मानें तो यह नजारा प्रतिदिन का रहता है।- अस्पताल में 280 से अधिक मरीज भर्ती रहते हैं, एक भी मरीज को थाली में भोजन नहीं परोसा जा रहा।- सभी नियम कायदों को ताक पर रखकर मरीजों व उनके परिजनों को भोजन परोसा जा रहा है।

Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Jun 25, 2019

कटनी. ‘खाना ले लो खाना’ का शोर…, आवाज आते ही वार्ड के बाहर कटोरी, ग्लास, प्लेट, कटोरा लेकर जाते लोग, एक कटोरा में दाल, उसी में सब्जी, उसी में दलिया और हाथों में दो रोटी…। यह नजारा सोमवार की दोपहर किसी जरुरतमंदों में भोजन वितरण का नहीं था बल्कि जिला अस्पताल का था। यहां पर मरीजों को एक ही बर्तन में दोपहर का खाना बाटकर कर्मचारियों द्वारा औपचारिकता पूरी की गई। इस तरह का नजारा शायद आप जरुरतमंदों को बट रहे भोजन का देखे होंगे। आयोजन-प्रयोजन में भिखारियों को इस तरह से भोजन परोस दिया जाता है वहीं हाल पिछले कई दिनों से जिला अस्पताल का है। सभी नियम कायदों को ताक पर रखकर मरीजों व उनके परिजनों को भोजन परोसा जा रहा है। अस्पताल में मरीजों को थाली में भोजन परोसने का नियम होने के बाद भी इस तरह की मनमानी की जा रही है। मरीजों व उनके परिजनों की मानें तो यह नजारा प्रतिदिन का रहता है। हैरानी की बात तो यह है कि इस व्यवस्था में मीनू का भी पालन नहीं हो रहा। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में 280 से अधिक मरीज भर्ती रहते हैं, एक भी मरीज को थाली में भोजन नहीं परोसा जा रहा।

 

150 बिस्तर के अस्पताल निर्माण की कछुआ चाल, आठ माह में तैयार नहीं हो पाया अस्पताल का फाउंडेशन

 

थाली चोरी होने का हवाला
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में 300 से अधिक थालियां क्रय की गई थीं, लेकिन अब एक भी थाली का पता नहीं है। यहां के स्टॉफ व जिम्मेदोरों का कहना है कि मरीज व उनके परिजन थाली ले गए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि डस्चार्ज के समय मरीजों को दी जाने वाली सामग्री वापस क्यों नहीं ली जा रही है। भोजन का जिम्मा अस्पताल प्रबंधन के पास है, फिर भी मीनू का पालन नहीं हो रहा। सोमवार को सलाद गायब थी, तो वहीं भोजन भी गुणवत्तायुक्त नहीं रहा।

 

कटनी जिले में भी जारी हुआ ‘चमकी बुखार’ का अलर्ट, लक्षण मिलने पर तत्काल अपनाएं ये उपाय, बच्चों पर रखें विशेष नजर

 

सोमवार को यह मीनू था जरुरी
सोमवार को जिला अस्पताल में पांच टाइम प्रसूताओं व मरीजों को चाय-नाश्ता व भोजन का वितरण किया जाना था। सुबह 7 बजे से 7.30 बजे तक चाय-बिस्किट, 9 बजे से 9.30 तक दूध-पोहा-उपमा, केला, लड्डू 50 ग्राम के दो, 1.30 बजे से 2 बजे तक भोजन देना था। सलाद, रोटी, सब्जी हरी, दाल, नमकीन वाला दलिया, शाम को 3.30 से 4.30 तक चाय-बिस्किट, रात्रि 8 से 8.30 बजे तक रोटी, हरी सब्जी, दाल व दूध का वितरण किया जाना था।

इनका कहना है
जिला अस्पताल में मरीजों के लिए सिर्फ खाद्य सामग्री, दूध सप्लाई का ठेका है। भोजन अस्पताल प्रबंधन द्वारा ही बनवाया जा रहा है। मीनू का पालन कराया जाएगा। पूर्व में मरीज सब थालियां चोरी कर लिए हैं। अब नई थाली मंगाने का प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।
डॉ. एसके शर्मा, सिविल सर्जन।