9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राखी पर 2 दिन पहले आने का वादा किया था’, अगले दिन बिस्तर पर मिली लाश, कटनी नर्स डेथ मिस्ट्री

Nurse Sejal Loniya Death Mystery: निजी अस्पताल की 23 वर्षीय नर्स सेजल लोनिया का शव उसके किराए के कमरे में मिला था, छोटी बहन ने उठाए गंभीर सवाल, बहन की मौत के पीछे बड़ी साजिश की जताई आशंका।
2 min read
Google source verification
Nurse Sejal Loniya

Nurse Sejal Loniya, नर्स सेजल लोनिया की जीवित अवस्था की तस्वीर (source-patrika)

Katni Nurse Sejal Loniya Death Mystery: मध्यप्रदेश के कटनी में बीते महीने 20 जून को हुई निजी कॉलेज की 23 वर्षीय नर्स सेजल लोनिया की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझने की जगह और उलझती नजर आ रही है। पुलिस को सेजल के शव के पास से कुछ खतरनाक इंजेक्शन के रैपर मिले थे, जिससे पुलिस का अनुमान है कि ऑपरेशन थियेटर में इस्तेमाल होने वाले खतरनाक इंजेक्शन के ओवरडोज से सेजल की मौत हुई है। पुलिस अभी सेजल की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है, वहीं सेजल की छोटी बहन श्रद्धा लोनिया ने पुलिस की थ्योरी को खारिज करते हुए किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई है।

छोटी बहन ने जताई साजिश की आशंका

मृतका सेजल लोनिया की छोटी बहन श्रद्धा ने ऑपरेशन थियेटर में इस्तेमाल होने वाले खतरनाक इंजेक्शन के ओवरडोज से मौत होने की थ्योरी को सिरे से खारिज किया है। बहन श्रद्धा का कहना है कि कोई भी ऑपरेशन थियेटर का इतना संवेदनशील इंजेक्शन कैसे बाहर लेकर आ सकता है? इतना ही नहीं श्रद्धा ने ये भी बताया कि उन्हें न तो सेजल के कमरे से जब्त सामान की लिस्ट दी गई है और न ही मोबाइल की कॉल डिटेल। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखा जा रहे हैं। इसलिए आशंका है कि बहन की मौत के पीछे कोई बड़ी साजिश है।

'राखी पर 2 दिन पहले आने वाली थी सेजल'

मृतका सेजल लोनिया की छोटी बहन श्रद्धा ने रोते हुए बहन को याद कर ये भी बताया कि 19 जून को उसकी सेजल से रात में मोबाइल पर बात हुई थी। तब सेजल काफी खुश थी और हंसकर बात कर रही थी, उसने वादा किया था कि वो इस बार राखी पर दो दिन पहले घर आएगी और फिर सभी मिलकर घूमने भी जाएंगे। फिर अगली सुबह ही उसकी मौत की सूचना मिली।

कमरे में मृत मिली थी सेजल लोनिया

बता दें कि शहडोल जिले की रहने वाली 23 साल की सेजल लोनिया कटनी में एक निजी अस्पताल में नर्स थी। सेजल का शव 20 जून को मदन मोहन चौबे वार्ड में स्थित मकान में मिला था, सेजल वहां तीन महीने पहले ही किराए से रहने के लिए आई थी। सुबह से उसके कमरे में किसी तरह की हलचल न होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस कमरे में पहुंची तो लाश मिली थी। पुलिस टीम को कमरे से इंजेक्शन के कुछ रैपर मिले थे और सेजल के दोनों हाथों पर सुई चुभने के निशान थे।