7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां सुविधा नहीं, मुसीबत बन गई सीवर लाइन…

बारिश में बना रहे सड़क, फिसल रहे लोग, माधवनगर गेट से दुगाड़ी नाला तक सीवर लाइन के लिए खोदा गया था मार्ग, निर्माण के साथ ही कराया जाना था दुरुस्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 28 Jun 2018, 11:53 AM IST

People troubled in sewer line construction

People troubled in sewer line construction

कटनी. शहर में लोगों की सुविधा के लिए डाली जा रही सीवर लाइन मनमाने तरीके से काम करने से लोगों की परेशानी बनती जा रही है। सीवर लाइन डालने के दौरान खोदी गई सड़क को नियमानुसार यथास्थिति में काम पूरा होने के बाद लाना था लेकिन उसके विपरीत काम होने से अब बारिश में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। माधवनगर गेट से लेकर दुगाड़ी नाला तक सीवर लाइन बिछाने का काम अप्रैल माह के पहले सप्ताह में शुरू किया गया था। जिसमें एक माह में कटाएघाट तक काम पूरा होना था और उसके बाद सड़क का दुरुस्त कराया जाना था। सीवर लाइन का काम कर रही एजेंसी नाला से माधवनगर गेट तक ही काम करा पाई है और अब बारिश का दौर शुरू होते ही कराए जा रहे सड़क निर्माण के काम में डाली गई मिट्टी से हाउसिंग बोर्ड सहित बिजली विभाग के कार्यालय की ओर जाने वाले बुधवार को बारिश के बाद फिसलकर गिरते रहे। इसके अलावा नगर निगम का ही टैंकर भरने का प्वाइंट इसी ओर होने से टैंकरों को बोरिंग तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
महापौर ने शाम को किया निरीक्षण
बारिश होने के साथ ही बढ़ी परेशानी को लेकर महापौर शशांक श्रीवास्तव ने शाम को कार्यस्थल का दौरा किया। नागरिकों द्वारा सीवर लाइन का चेंबर ऊंचा नीचा होने की शिकायत की और आवागमन में हो रही असुविधा की भी जानकारी महापौर को दी। जिसपर श्रीवास्तव ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को चेंबर सही कराते हुए सड़क को समतल कराने के निर्देश दिए। मुख्य मार्ग में सड़क निर्माण से हो रही परेशानी की बात पर महापौर ने ठेकेदार को दस दिन के अंदर काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उपयंत्री सुधीर मिश्रा को वर्क प्लान बनाते हुए स्थलों का निरीक्षण कराने व पाइप लाइन बिछाने के बाद शीघ्र सड़कों को समतल की बात महापौर ने कही। साथ ही निर्माण एजेंसी ठेकेदार के कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। हाउसिंग बोर्ड कालोनी की नालियों की तल्ली से सफाई न होने महापौर ने नाराजगी व्यक्त की और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी को तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए।