5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

hamrah: बच्चों की देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देखकर झूम उठे मौजूद लोग, देखिये वीडियो

पत्रिका हमराह: बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों ने बताये व्यायाम व योग के फायदे
2 min read
Google source verification
People who got the glimpse of the presentation children's, video

पत्रिका हमराह: बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों ने बताये व्यायाम व योग के फायदे

कटनी. पत्रिका हमराह कार्यक्रम रविवार को फॉरेस्टर प्लेग्राउंड मैदान के समीप हुआ। सेहतमंद कल की ओर पत्रिका की इस खास पहल और हमराह कार्यक्रम में शहर की महिलाएं, स्कूल व कॉलेज के बच्चे, शहर के नवजवान और बुजुर्ग शामिल हुए। व्यायाम को लेकर अपने अनुभव साझा किये और योग के फायदे बताए। हीरामणि बरसैयां, विधि तीरथानी, राशि आसरानी व नीति वर्मा ने व्यायाम व योग के फायदे बताए और उससे होने वाले लाभ पर अपने अनुभव साझा किये।
पत्रिका हमराह कार्यक्रम ईशा शर्मा, आदर्शिता शर्मा, निजात कुजूर व प्रियंका ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। सानिध्य भारद्वाज ने पियानो बजाकर उपस्थित जनो का मन मोह लिया। आयुष सोलंकी ने व्हालीबाल उंगली में नचाने सहित अन्य करतब दिखाये। पत्रिका हमराह में बच्चों ने साइकलिंग की।
डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि व्यायाम से शरीर में ऊर्जा का कैसे संचार होता है। तो ब्लॉक समन्वयक संतोष पाठक ने स्वच्छता और उसके फायदे बताये। लोगों को स्वच्छ रहने के गुर सिखाये।
मुकेश अग्रवाल ने हेल्थ पर जरुरी टिप्स दिये और प्रतिदिन योगाभ्यास से होने वाले फायदे पर अपने अनुभव भी साझा किया।
नील शर्मा, तरुण साहू, मो. फैज, नरेश राठौर, सूरज शर्मा व अन्य ने बताया कि उन्हे पत्रिका हमराह कार्यक्रम का इंतजार रहता है।
पत्रिका हमराह कार्यक्रम में पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा, यातायात प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव सहित पुलिस अधिकारियों ने व्यायाम के फायदे बताये। कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेज के बच्चों के साथ काफी संख्या में शहर के लोगों ने शिरकत की। जो योग से निरोग रहने के गुर सीखने के साथ ही गीत संगीत की मस्ती में कभी झूमते हुए मैदान में दौड़ भी लगाए।
ढाई घंटे तक चले कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरुकता पर प्रकाश डाला। लोगों को मतदान के फायदे बताए। उन्होने इवीएम से मतदान और वीवीपैट में होने वाले प्र्रिंट के बारे में भी बताया।