30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विडंबना: नए शिक्षकों की भर्ती से खाली हो जाएंगे जिले के उत्कृष्ट व मॉडल स्कूल में दर्जनों पद, जानिए क्यों हो रहा ऐसे

जिलेभर में संचालित उत्कृष्ट व मॉडल स्कूल स्कूलों में सवा सौ शिक्षकों की होगी भर्ती, दो सौ शिक्षक किए जाएंगे बाहर, फिर भी 75 शिक्षकों की बनी रहेगी कमी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 28 Jul 2018, 11:24 AM IST

mp highcourt big decision on government teachers

mp highcourt big decision on government teachers

कटनी. जिलेभर के उत्कृष्ट व मॉडल स्कूलों में कई साल से पढ़ा रहे पुराने शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उनकी जगह पर नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। नए शिक्षकों की भर्ती होने के बाद भी जिले में 75 से अधिक शिक्षकों की कमी बनी रहेगी। उल्लेखनीय है कि जिलेभर में संचालित उत्कृष्ट और मॉडल स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने मॉडल और उत्कृष्ट के शिक्षकों की परीक्षा कराई गई थी। पास करने वालों को पदस्थापना की जानी है। क्योंकि इसमें चयनित विद्यार्थी ही आते है। इसलिए उनके हिसाब से शिक्षकों का होना आवश्यक है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार काउंसलिंग के बाद सवा सौ शिक्षकों की भर्ती होना है, लेकिन इन स्कूलों में 200 से अधिक शिक्षकों की जरुरत है। ऐसे में अभिभावकों की मांग है कि रिक्त पदों पर व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक, शिक्षकों की काउंसलिंग की जाए। स्कूल शिक्षा विभाग के आधीन शासकीय जिला स्तरीय उत्कृष्ट हॉयर सेकंडरी एवं मॉडल स्कूलों में पदस्थापना के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य स्तर से आयोजित परीक्षा में चयनित शिक्षकों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल के जिले के मॉडल एवं उत्कृष्ट विद्यालय में ही पदस्थापना के लिए विकल्प लेकर काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी का पदस्थापना अन्य जिले में थी तथा अंतरनिकाय संविलियन आदेश के माध्यम से उनकी पदस्थापना अन्य जिले में हो गई है वे भी नवीन पदस्थापना वाले जिले की काउंसलिंग में सम्मिल होंगे। कटनी जिला के शासकीय जिला एवं विकासखंड स्तरीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना के लिए ऑनलाइन परीक्षा में चयनित व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक, शिक्षकों की राज्य से प्राप्त मैरिट सूची के आधार पर पदस्थापना के लिए काउंसलिंग 28 जुलाई को होना है। उक्त काउंसलिंग मॉडल स्कूल झिंझरी में सुबह 10.30 बजे से होगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यहां पर 1-4 की सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था रहेगी।

ये हैं काउंसलिंग टीम में
कलेक्टर की अध्यक्षता में काउंसलिंग टीम बनाई गई है। इसमें कलेक्टर प्रतिनिधि संदीप सिंह, सहायक संचालक आरएस पटेल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। काउंसलिंग समिति में ऊषा अग्रवाल अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन सहित प्राचार्य आनंद कोरी, अरुण सिंह, राजेंद्र सिंह, व्याख्याता जीपी यादव, पद्मकांत पटेल सहायक ग्रेड 3 को शामिल किया गया है।

ऐसे चलेगा काउंसलिंग का क्रम
- परीक्षा में चयनित व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक, शिक्षकों का पंजीयन 10.30 से 1 बजे तक।
- चयनित व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक, शिक्षकों की काउंसलिंग दोपहर 1.10 से।
- दोपहर 1 बजे के बाद चयनित व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक, शिक्षकों की काउंसलिंग प्रथम सत्र में पंजीकृत शिक्षकों के बाद होगी।
- काउंसलिंग के समय विकल्प प्रपत्र के साथ काउंसलिंग समिति के समक्ष उपस्थित होकर विकल्प स्वीकार किया जाएगा।
- चयनित व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक, शिक्षक जो पदांकित शाला छोड़कर किसी अन्य संस्था में प्रतिनियुक्ति पदस्थापना पर पदस्थ हैं उन्हें काउंसलिंग की पात्रता नहीं होगी।
- काउंसलिंग की प्राथमिकता कम चयन परीक्षा के आधार पर राज्य से प्राप्त मैरिट सूची के आधार पर की जाएगी।

इनका कहना है
शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। इन स्कूलों अच्छे बच्चे पहुंचते हैं। इनके शिक्षा का स्तर और बेहतर हो इसलिए यह योजना लागू की जा रही है। रिक्त हो जाने वाले पदों की भर्ती के लिए फिर से परीक्षा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त होने वाले पदों पर अतिथि शिक्षक पढ़ाएंगे।
केवीएस चौधरी, कलेक्टर।