18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरूवंदना के बीच श्रद्धाभक्ति के माहौल में मना गुरू पूर्णिमा उत्सव

परमशिष्यों ने गुरूजनों का सम्मान कर उनके चरणों की वंदना कर आशीर्वाद भी लिया

2 min read
Google source verification
raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, celebrating guru purnima, guru, teacher, guru purnima,

गुरूवंदना के बीच श्रद्धाभक्ति के माहौल में मना गुरू पूर्णिमा उत्सव

रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...

शुक्रवार को गुरूपूर्णिमा उत्सव असीम उत्साह एवं श्रद्धा गुरू वंदना भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। गुरूपूर्णिमा उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सुबह से दोपहर तीन बजे तक कई धार्मिक अनुष्ठान, आयोजन हुए। गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरूजनों, साधु महात्माओं के परम शिष्यों द्वारा उनके आश्रम पहुंचकर गुरू वंदना और भक्ति की। शिष्यों द्वारा गुरूजनों का सम्मान, अभिनंदन वंदन कर उनके चरणों की पूजनकर आशीर्वाद भी लिया। वहीं आरती पूजन भंडारों का भी आयोजन किया गया। तपो भूमि मावलखोह मंदिर गढ़ी तहसील गैरतगंज आश्रम में भी गुरूपूर्णिमा उल्लास पूर्वक मनाई गई।

स्वामी शिवोम तीर्थ आश्रम मुखर्जी नगर कॉलोनी
शहर के मुखर्जी नगर कॉलोनी स्थित स्वामी तीर्थ आश्रम में भी गुरू पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। परम पूज्य गुरूजनों का उनके शिष्यों द्वारा शॉल श्रीफल, मौसमी फल आदि देकर सम्मानित किया गया। गुरूचरण वंदना कर उनसे आशीर्वाद लेने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। स्वामी योगेंद्र तीर्थ महाराज ने बताया कि शुक्रवार को गुरू पूर्णिमा उत्सव के उपलक्ष्य में रायसेन शहर व आसपास के गांवों सहित दूरदराज के जिलों से भी कई परम शिष्य अपने परिवार सहित शिवोम तीर्थ आश्रम पहुंचे। सभी ने मिलकर धूमधाम से गूरू पूर्णिमा का उत्सव मनाया। सुबह सामूहिक साधना सुबह 4 से 6 बजे के बीच हुई।

गुरू गीता पाठ का आयोजन सुबह 7 से 8 बजे तक हुआ। गुरू पादिका अभिषेक पूजन सुबह 9 से 10 बजे के बीच कराई गई। आरती पूजन सुबह 10.30 बजे से शुरू की गई। गुरूजनों की समाधि स्थल पर भी शिष्योंं ने मत्था टेका। इस दौरान सभी शिष्यों के मन में अपने गुरूओं के प्रति श्रध्दा भाव दिखा। उन्होंने आगे भी इस तरह गुरू पूर्णिमा मनाने का वचन लिया। इस दौरान भोजन प्रसादी का कार्यक्रम सुबह 11 बजे रखा गया। इस अवसर पर सर्राफा व्यापारी गोविंद सोनी, शिवजीत राठौर, दिनेश अग्रवाल, ब्रजमोहन चांडक, वीरसिंह लोहपीटा, चैनसिंह यादव परिवार सहित स्वामी शिवोमतीर्थ आश्रम पहुंचे।