27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के लिए बुरी खबर, चुनाव से पहले दिग्गज नेता का निधन, छाई शोक की लहर

विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं कांग्रेस नेत्री की हार्ट अटैक से मौत..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 22 Jun 2023, 6:14 PM IST

कटनी. मध्यप्रदेश में साल 2023 के विधानसभा चुनावों में सत्ता में वापसी की राह देख रही कांग्रेस को विंध्य इलाके से एक दिग्गज नेता के निधन से गहरा लगा है। गुरुवार को कटनी जिले के राजनीतिक गलियारों से एक दुखद खबर सामने आई है, जिले की चर्चित कांग्रेस नेत्री विद्या पटेल का निधन हो गया है। विद्या पटेल को गुरुवार दोपहर को हार्ट अटैक आया था और परिजन जब उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां उनकी मौत हो गई। विद्या पटेल के निधन की खबर से जिले में शोक की लहर है।

विधानसभा चुनाव की कर रहीं थीं तैयारी !
विद्या पटेल कटनी जिले में कांग्रेस की सक्रिय और चर्चित नेत्री थीं। जिनका अच्छा खासा जनाधार था और कांग्रेस के हर कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति देखी जाती थी। विद्या पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं और पहले वो भाजपा में थीं लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। सूत्रों की मानें तो विद्या पटेल कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा सीट से कांग्रेस के लिए दावेदारी भी कर रही थीं।

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर ने पुलिस के सामने खुद पर उड़ेला केरोसिन, जमकर हंगामा, देखें वीडियो

इलाके में शोक की लहर
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर विद्या पटेल को जब हार्ट अटैक आया तो वे अपने घर में ही थी। आनन-फानन में परिवार के सदस्य उन्हें सिहोरा लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। जबलपुर में पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि विद्या पटेल कांग्रेस की महिला कद्दावर नेता के रूप में बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र मे जानी जाती थी। उनकी मृत्यु के बाद कांग्रेस पार्टी को क्षति पहुंची है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। विद्या पटेल का अंतिम संस्कार देर शाम 5 बजे उनके गृह ग्राम पौड़ी में किया गया।

देखें वीडियो- पहली बारिश में नदी नाले उफान पर, बहते-बहते बचा बाइक सवार