30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह की जगह पांच बजे पहुचेंगे सफाई कर्मचारी, नौ बजे तक अधिकारी करेंगे समीक्षा, बदलेगा शहर का नजारा

शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था को सुधारने नगर निगम अब नए सिरे से एक्शन प्लान बनाया है। अब शहर में परंपरागत तरीके से होने वाली सफाई का प्रारूप गुरुवार से बदलेगा बल्कि व्यवस्था को देखने नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सुबह 6 बजे से नौ बजे तक समीक्षा भी करेंगे और व्यवस्था को चाक-चौबंद रखेंगे।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Nov 01, 2019

Svachchhata survey team inspected

Svachchhata survey team inspected

कटनी. शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था को सुधारने नगर निगम अब नए सिरे से एक्शन प्लान बनाया है। अब शहर में परंपरागत तरीके से होने वाली सफाई का प्रारूप गुरुवार से बदलेगा बल्कि व्यवस्था को देखने नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सुबह 6 बजे से नौ बजे तक समीक्षा भी करेंगे और व्यवस्था को चाक-चौबंद रखेंगे। सफाई के साथ ही शहर कैसे सुंदर दिखे इस पर पहल होगी। जानकारी अनुसार अब सफाई सुबह पांच बजे से शहर में शुरू होगी। शहर के 45 वार्डों में यह क्रम चलेगा। सफाई में मेनरोड एकदम सुबह छह बजे तक चकाचक कर दी जाएंगी। अभी तक सफाई 6-7 बजे शुरू होती थी। इस अभियान में बेपरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी होगी। खास बात यह है कि कचरामुक्त शहर के इस प्लान में नालियों की भी लगातार सफाई होगी। वार्ड दरोगा सहित अन्य अधिकारी प्वाइंट से अपनी लोकेशन अधिकारियों को भेजेंगे।

Video: दीपों की रोशनी से मिटा तिमिर, जगमगाया अंबर, इस जिले में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

सार्वजनिक स्थल पर विशेष फोकस
सफाई को लेकर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली कंपनी के कर्मचारी भी अब दोपहर में नहीं बल्कि सुबह पांच से 10 बजे तक कचरा एकत्रित करेंगे। ताकि सफाई के तत्काल बाद कचरा सड़कों से उठ जाए व घरों से निकलकर टंचिंग मैदान चला चाए। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलव स्टेशन, सार्वजनिक स्थल, बाजार में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। 6-7 वाहन अलग से लगेंगे। ताकि कचरा समय पर परिवहन हो सके।

गरीबों पर दोहरीमार: आवास बने नहीं और 1299 हितग्राहियों के तैयार हो रहे बैंक ऋण प्रकरण, अभी मात्र 35 फीसदी ही हुआ काम

रैलिंग-डिवाइडर होंगे ठीक
सफाई व्यवस्था में डिवाइडरों का रंगरोगन किया जाएगा। साथ ही रैलिंगों व ग्रिलों को ठीक किया जाएगा। बस स्टैंड को और बेहतर किया जाएगा। शहर की खराब सड़कों का पेंच वर्क कराया जाएगा। इसके साथही शहर की दीवारों में स्वच्छता संबंधी स्लोगन, पेंटिंग कराई जाएगी। सार्वजनिक प्रसाधनों में साफ-सफाई के साथ दिव्यांगों के लिए बेहतर व्यवस्था रहेगी।

इनका कहना है
सफाई को लेकर बुधवार से व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। गुरुवार से इस पर पूरी तरह अमल शुरू होगा। शहर को चकाचक रखने काम होगा। अधिकारी-कर्मचारी सुबह 6 से 9 तक शहर की सड़कों पर सफाई व्यवस्था ठीक कराएंगे। बेपरवाहों पर कार्रवाई होगी।
शैलेंद्र शुक्ला, अधीक्षण यंत्री, नगर निगम।