19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी

Sport: बारिश में भी कम नहीं हुआ बेटियों का उत्साह, दनादन दागे गोल, ये वीडियों बढ़ाएगा छोरियों का हौंसला

बारिश की पड़ रहीं रिझझिम बूंदें, मैदान पर पानी के फुटबॉल में शॉट जमातीं गर्ल्स फुटबॉल प्लेयर, गोल दागते ही खुशी से झूमते खिलाड़ी, स्टेडियम में खुशी जाहिर करते अतिथि व खेल प्रेमी...। यह नजारा था फारेस्टर प्लेग्राउंड का। अवसर था राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2019 का। उत्साह से लबरेज छात्राओं ने गजब का प्रदर्शन किया। कटनी और खरगौन के मध्य खिताबी भिड़ंत हुई। इस कॉम्पीटिशन में खरगौन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Sep 14, 2019

कटनी. बारिश की पड़ रहीं रिझझिम बूंदें, मैदान पर पानी के फुटबॉल में शॉट जमातीं गर्ल्स फुटबॉल (football match) प्लेयर, गोल दागते ही खुशी से झूमते खिलाड़ी, स्टेडियम में खुशी जाहिर करते अतिथि व खेल प्रेमी…। यह नजारा था फारेस्टर प्लेग्राउंड का। ( football tournament) अवसर था राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2019 का। (State level women’s football tournament) उत्साह से लबरेज छात्राओं ने गजब का प्रदर्शन किया। कटनी और खरगौन के मध्य खिताबी भिड़ंत हुई। इस कॉम्पीटिशन में खरगौन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह आयोजन जिला महिला फुटबॉल संघ द्वारा कराया गया। आयोजन में अध्यक्ष अमित नेमा व सचिव सुनील रजक की सक्रिय भूमिका रही। सुहाने मौसम के बीच हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में खेली प्रेमी भी पहुंचे। इस प्रतियोगिता में खरगौन, जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल, इटारसी, देवास, कटनी की टीमें शामिल हुईं। खरगौन और कटनी के बीच फाइनल मुकबाला हुआ इसमें 2-0 खरगौन ने जीत दर्ज की। फस्र्ट प्लेस के लिए मैच खेला गया। इसमें होशंगाबाद और देवास के मध्य खेला गया। इसमें होशंगाबाद ने 2-1 से जीत दर्ज की। इस दौरान फुटबॉल मैच में बेहतर प्रदर्शन वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विजेता टीम व उपविजेता टीम को शील्ड और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। वहीं अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों का भी सम्मान किया गया।

 

नगर निगम की इस बेपरवाही से डेंगू और चिकनगुनिया सहित संक्रामक बीमारियों का फैल सकता है कहर!

 

सेफा में दिखाया दमखम
फाइनल मुकाबले से पहले सेमीफाइन मुकाबले हुए। इसमें देवास और कटनी के मध्य पहला मैच खेला गया। इसमें कटनी ने 1-0 से जीत दर्ज करते हुए फाइन में जगह बनाई। इसमें मुख्य अतिथि नीरज ठारवानी रहे। दूसरा मैच होशंगाबाद और खरगौन के मध्य खेला गया। इसमें 1-0 से खरगौन जीती। इसके अतिथि मनोज पंजवानी रहे।

 

जिला पंचायत सीइओ ने चार सदस्यीय टीम की गठित, शिक्षा विभाग में लाखों रुपये के गड़बड़ी की होगी जांच

 

इनकी रही उपस्थिति
मुख्य अतिथि डॉ. आदित्य शर्मा, विशिष्ट अतिथि दीप्ति भदौरिया, स्वति चिरौल्या, महिला फुटबॉल के सचिव एसके मुखर्जी, खेल अधिकारी विजय भार, संभागीय खेल अधिकारी राजेश मनोध्याय, अर्चना मनोध्याय, कंचन दाहिया, सुनील चक्रवर्ती, मंजूषा गौतम, वेनू शाक्या, अशोक राव, पीएस बैरागी आदि मौजूद रहे। इस दौरान निर्णायक की भूमिका में सत्येंद्र सिंह, रामा राव, शंकर बेन, रामप्रसाद, लकी चहल आदि रहे।

 

अब कटनी में 407 से बढ़कर हुईं 415 पंचायतें, तीन वार्ड भी बढ़े, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुआ परिसीमन

 

बेटियों का बढ़ता है हौंसला
इस पूरे आयोजन को लेकर खेल एक्सपर्ट विजयभार व सुनील चक्रवर्ती का कहना है कि ऐसे आयोजन आवश्यक है। जिस तरह से इस आयोजन में छात्राओं ने जज्बा दिखाया है निश्चित तौर पर बेटियों का हौंसला बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे आना चाहिए। इससे फिटनेस के साथ सेल्फ डिफेंस की क्षमता में वृद्धि होती है।