7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8-12 साल के बच्चों शराब पिलाते शिक्षक का वीडियो वायरल, प्रशासन ने की कार्रवाई

Video viral: वायरल वीडियो में देखा गया कि स्कूल में एक टीचर बच्चों को डिस्पोजल कप में शराब दे रहा है। सोशल मीडिया पर हंगामा मचने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई की।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Akash Dewani

Apr 19, 2025

Video viral of teacher giving alcohol to children in katni mp

Video viral: मध्य प्रदेश के कटनी में नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन जिले के संकुल केंद्र बरही में पदस्थ एक शिक्षक खुद बच्चों को ही शराब पिला रहा है। किसी मकान में बैठा शिक्षक अपने आसपास बैठे 8 से 12 साल के बच्चों को कप में शराब का प्याला बनाकर दे रहा है और बच्चे भी उसे पी रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षाधिकारी पृथ्थीपाल सिंह ने शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती खिरहनी के प्राथमिक शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह निलंबित कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने लिया संज्ञान

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक द्वारा बच्चों को शराब पिलाने संबंधी वायरल वीडियो शुक्रवार को ही संज्ञान में आया। वायरल वीडियो में दिख रहे शिक्षक की पहचान करने के लिए जिले के सभी 6 विकासखंडों के शिक्षा अधिकारियों को वीडियो भेजा। जिस पर बड़वारा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने वायरल वीडियो में दिख रहे शिक्षक के संबंध में संपूर्ण जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी।

यह भी पढ़े - एमपी में लाड़ली बहनों ने मांगी इच्छा मृत्यु, राष्ट्रपति के नाम लिखा पत्र, वीडियो वायरल

शिक्षक की पहचान कर किया निलंबित

बताया गया कि वीडियो में दिख रहे शिक्षक संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बरही के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती खिरहनी के प्राथमिक शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह हैं। शिक्षक की पहचान होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि बच्चों को शराब पिलाना और पीने के लिए प्रेरित करना, घोर लापरवाही एवं शिक्षकीय पद की गरिमा को धूमिल करता है साथ ही यह कृत्य मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।