
,,
भारतीय इतिहास में पहली बार किसी विधायक ने जनता से इस बात का फैसला कराया है कि उसे इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहिए या फिर नहीं। इतना ही नहीं चुनावी बिसात बिछने से पहले ही ये विधायक जनता की कसौटी पर पूरी तरह से खरे उतरे नजर आए और उनकी विधानसभा की जनता ने पुरजोर तरीके से इस बात का फैसला लिया कि उन्हें फिर से विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहिए और ये सब कराने वाले विधायक हैं कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट के विधायक संजय पाठक। बीजेपी विधायक संजय पाठक ने अपनी विधानसभा में जनमत संग्रह कराया था जिसके जरिए क्षेत्र की जनता ने एक बार फिर विधायक संजय पाठक को चुनाव लड़ने का आदेश दिया है।
विधायक संजय पाठक को मिला जनादेश
विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक ने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला जनता पर छोड़ा था। उन्होंने जनादेश के जरिए विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग कराकर जनता से पूछा था कि उन्हें साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरना चाहिए या फिर नहीं ? जिसके परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया और विजयराघवगढ़ सीट की 75 फीसदी जनता से अपना स्पष्ट बहुमत देकर संजय पाठक को विधानसभा चुनाव लड़ने का आदेश दिया है। जनादेश के लिए कुल 1 लाख 37 हजार 55 वोट पड़े। विजयराघवगढ़ की जनता ने हां विकल्प पर 1 लाख 3 हजार 203 वोट दिए और ना विकल्प पर 30 हजार 82 वोट दिए। जबकि 37 सौ 67 वोट निरस्त घोषित हुए।
जनादेश जनता का प्रेम है- संजय पाठक
विधायक संजय पाठक ने जनादेश का परिणाम आने के बाद जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए कराए गए जनमत संग्रह को एक तरफा जनता का प्रेम बताया है। संजय पाठक जनादेश के बाद कहा मैं आपका प्रधान सेवक हूं। सेवा करना मेरा कर्तव्य है। आपकी सेवा करता रहूंगा। राजनीति में पारदर्शिता और सकारात्मकता की आवश्यकता है। यह जनादेश इसीलिए था। बता दें कि विधायक संजय पाठक ने जनमत संग्रह की घोषणा करते वक्त ऐलान किया था कि अगर उन्हें 50 प्रतिशत से एक भी वोट कम मिलता है तो वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।
देखें वीडियो- देश में पहली बार चुनाव से पहले 'जनादेश'
Published on:
25 Aug 2023 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
