
कटनी. जंगली शूकर का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं और अगर सोचिए कि कभी उन्हीं जंगली शूकरों की जान बचानी हो तो क्या हालत होगी। मामला कटनी का है जहां एक खेत में बने कुएं में गिरे 8 जंगली शूकरों का वन विभाग व ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जंगली शूकरों का झुंड रात के अंधेरे में खेत में बने कुएं में गिर गया था जिसका शनिवार की सुबह रेस्क्यू किया गया।
कुएं में गिरे 8 जंगली शूकर
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र में आने वाले देवारी बीट कांटी गांव में मोतीलाल नाम के किसान के खेत में बने कुएं में एक दो नहीं बल्कि पूरे 8 शूकर गिर गए। शनिवार की सुबह जब किसान मोतीलाल खेत पर पहुंचे तो कुएं से जंगली शूकरों की आवाज आ रही थी उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो कुएं में 8 जंगली शूकर गिरे हुए थे जो कुएं के पानी में तैर रहे थे। किसान मोतीलाल ने तुरंत कुएं में जंगली शूकरों के गिरने के बारे में ग्रामीणों को बताया और फिर वन विभाग को सूचना दी। कुएं में जंगली शूकरों के गिरने की खबर लगते ही खेत में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
देखें वीडियो-
वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कुएं में जंगली शूकरों के गिरने की खबर लगते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी विजयराघवगढ़ विवेक कुमार जैन अपने स्टाफ रामनरेश भट्ट, वनरक्षक तुलसीदास मिश्रा, दीपक तिवारी, बलभद्र दुबे, राकेश तिवारी, ओमकार पटेल, रोहित मिश्रा एवं वनकर्मी छोटू सिंह, पूनम पूरी के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले तो वन टीम ने खेत में पहुंचे लोगों को खेत से दूर होने के लिए कहा और फिर शोर न मचाने की समझाइश देते हुए कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर शूकरों को निकालने का रेस्क्यू शुरु किया। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने जाली के जरिए जंगली शूकरों को कुएं से बाहर निकाला। बताया गया है कि रात के वक्त अंधेरे में ये शूकर कुएं में गिरे हैं।
देखें वीडियो-
Published on:
14 Jan 2023 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
