25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी

अपराधियों के अटैक से बचना है तो जरुर देखें ये 42 सेकंड का वीडियो, बढ़ेगा लड़कियों का हौंसला

माधवनगर स्थित इंडोर हॉल में गुरुनानक देव प्रांतीय आलम्पिक खेल का आयोजन किया गया। रविवार को जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता कुश्ती प्रतियोगिता में कटनी, बहोरीबंद, रीठी, बड़वारा के विद्यार्थी शामिल रहे। कुश्ती का शुभारंभ पार्षद मौसूफ अहमद ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर कराया। आयोजित हुई, जिसमें खिलाडिय़ों ने अपने प्रतिद्वंदियों को पटखनी दी।

Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Nov 25, 2019

कटनी. माधवनगर स्थित इंडोर हॉल में गुरुनानक देव प्रांतीय आलम्पिक खेल का आयोजन किया गया। रविवार को जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता कुश्ती प्रतियोगिता में कटनी, बहोरीबंद, रीठी, बड़वारा के विद्यार्थी शामिल रहे। कुश्ती का शुभारंभ पार्षद मौसूफ अहमद ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर कराया। आयोजित हुई, जिसमें खिलाडिय़ों ने अपने प्रतिद्वंदियों को पटखनी दी। इस दौरान संभागीय टीम का चयन किया गया। संभाग स्तर के लिए 5 गल्र्स व 5 ब्वॉज का सिलेक्शन हुआ। जबलपुर में खेल युवा कल्याण विभाग रानीताल में प्रदर्शन करेंगे। सोमवार की सुबह 10 बजे वेट होगा। इसके बाद प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे। इस दौरान बालिका में मालवी चक्रवर्ती 50 किलोग्राम, उजाला यादव 62 किलोग्राम, पुष्पलता वंशकार 65 किलोग्राम, राधिका वंशकार 68 किलोग्राम, इसी तरह बालक में सुरेंद्र वंशकार 57 किलोग्राम प्रथम, रवि वंशकार 61 किलोग्राम में प्रथम, गौरव सेन 65 किलोग्राम, आशुतोष वंशकार 79 किलोग्राम प्रथम, शिवशंकर कोल 86 किलोग्राम प्रथम रहे। इस दौरान जिला खेल अधिकारी विजय भार, सदन वंशकार, चंदन चक्रवर्ती कुश्ती कोच आदि मौजूद रहे।

 

गजब के दावे-वादे: ‘संबल’ से नहीं मिली सहायता, ‘नया सवेरा’ से भी नहीं राहत, डेढ़ साल से स्वीकृत राशि अबतक नहीं पहुंची हितग्राहियों को

 

आत्मरक्षा के सिखाए गुर
जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू होने के पहले चंदन पहलवान व सदन पहलवान से लोगों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान चंदन चक्रवर्ती कोच ने प्रयोग कर बताया कि यदि आप पर व्यक्ति अटैक करता है तो कैसे उसे दो सेकंड में पटखनी दे सकते हैं। अलग-अलग आत्मरक्षा के गुर बताकर लोगों को अवेयर किया।

 

बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप खिलाडिय़ों ने दिखाया टैलेंट, धार का रहा दबदबा, जीते पुरस्कार, देखें वीडियो

 

42 सेकंड का वीडिया कमाल का
42 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। क्योंकि इस वीडियो में पहलवान ने बड़े ही शानदार अंदाज में बताया है कि कैसे दो सेकंड में अपराधी को आप उठाकर पटक सकते हैं। चाहे वह कमर में पकड़े हो या पेट में, गला क्यों न पकड़े हो उसे तत्काल पटखानी दे सकते हैं। खासकर युवतियां अपराधियों से बचने इसे अपना सकती हैं।