24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाड़ी में गांजा लेकर कर रहा था ग्राहक का इंतजार, पहुंच गई पुलिस..फिर हुआ ये

आठ किलो गांजा के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, ढीमरखेड़ा पुलिस ने जिर्री गांव से किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 28 Feb 2018, 11:50 AM IST

 NDPS Act

NDPS Act

कटनी. ढीमरखेड़ा पुलिस ने जिर्री गांव में एक युवक को मुखबिर की सूचना पर आठ किलो गांजा के साथ पकड़ा है। आरोपी के पास गांजा और एक दोपहिया वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी सीके तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिर्री निवासी पंचम लाल यादव दोपहिया वाहन में डुडहा मोड़ के पास गांजा लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है। जिसपर एएसआई मनीष बर्मन, अनिल सेंगर, अजय पाठक को मौके पर टीम बनाकर भेजा गया। टीम ने मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार स्थल से युवक को पकड़ा और पूछताछ कर तलाशी ली तो उसके पास से आठ किलो गांजा मिला। आरोपी के पास से गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
युवक की बाइक को वाहन ने मारी टक्कर
ढीमरखेड़ा. ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम झिन्ना पिपरिया में सोमवार-मंगलवार की रात को शादी संबंध की चर्चा कर वापस लौट रहे एक युवक की बाइक को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक को गंभीर चोट आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद मैजिक वाहन भी पलट गया और उसका चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी सीके तिवारी ने बताया कि जिर्री गांव निवासी परिवार में शादी संबंध को लेकर चर्चा करने गए थे। रात को १२ बजे के लगभग वे बाइक से घर लौट रहे थे और जैसे ही वे झिन्ना पिपरिया के पास पहुंचे सामने से आ रहे वाहन क्रमांक एमपी २० एलए ४२६१ ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक को गंभीर चोट आईं और सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद मैजिक वाहन भी पलट गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।