Video: नहीं मिली एम्बुलेंस तो बाइक पर बहन का शव ले गया बेबस भाई
यूपी के कौशांबी में एंबुलेंस नहीं मिलने पर एक शख्स अपनी बहन का शव बाइक पर लेकर गया। युवक ने तकरीबन 10 किलोमीटर तक शव को बाइक पर पकडे रखा। दरअसल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक पेपर खराब जाने की वजह से छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। ये घटना कौशांबी जिले के कोखराज थाने के अंबेडकर नगर इलाके की है।