BJP Leader Viral Video: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को यूपी में करारी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि यूपी में भाजपा ने इस बार 80 में से 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था। जबकि इसके सापेक्ष भाजपा यूपी में सिर्फ 33 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी है। बात अगर एनडीए की करें तो दो रालोद और एक अपना दल (S) को मिलाकर यूपी में एनडीए को 36 सीटें मिली हैं। जबकि समाजवादी पार्टी ने अकेले 37 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस ने 6 सीटें जीती हैं।