6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौशांबी: प्रिंसिपल ने करवाया बच्चे से टॉयलेट साफ, BSA ने दिया जांच का आदेश

कौशांबी में हेड मास्टर ने पांचवीं के छात्र से स्कूल का टॉयलेट साफ करवाया। इस बात की जानकारी छात्र ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे।  

2 min read
Google source verification
bacha.jpg

कौशांबी जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक छात्र ने विद्यालय के हेडमास्टर पर टॉयलेट साफ कराने का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया पर छात्र की टॉयलेट साफ करते हुए फोटो तेजी से वायरल हो रही है। छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ विद्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई। हेड मास्टर का कहना है कि कई महीनों से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। इस वजह से बच्चे से टॉयलेट साफ कराया गया था। टॉयलेट साफ करते समय हेड मास्टर ने भी सहयोग किया था।

यह शर्मनाक घटना प्राथमिक विद्यालय साढ़ों में गांव की है। उसी स्कूल में गौरव कुमार कक्षा 5 में पढ़ता है। हमेशा की तरह गौरव गुरुवार को भी समय से अपने विद्यालय पहुंच गया। आरोप है कि विद्यालय के हेड मास्टर भोला प्रसाद उसे अपने साथ टॉयलेट में ले गए। फिर छात्र से गंदा टॉयलेट साफ करने को कहा।

पैर से टॉयलेट साफ किया
गौरव ने बताया कि हेड मास्टर के कहने पर उसने अपने पैर से टॉयलेट की गंदगी को साफ किया। छात्र को यह बात खराब लगी और उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन प्रधान प्रतिनिधि अंकित कुमार के पास पहुंचे। उन्हें भी मामले की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: किन्नर समाज का ऐलान- हम भी लड़ेंगे नगर निकाय चुनाव

मामला बढ़ने के बाद हेड मास्टर ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है। फिर भी परिजनों और ग्रामीणों की नाराजगी बनी रही। इसी बीच किसी ने हेड मास्टर का बयान मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

मामले की जांच का आदेश
सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। शिक्षा विभाग ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है। कौशांबी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने अभिभावकों छात्रों और शिक्षकों का बयान लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।