8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनामिका सिंह ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ, कहा- विकास पहली प्राथमिकता

अनामिका सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले का विकास करना है। जिले के हर तबके के लोगों को साथ लेकर वह सदैव आगे चलेगीं।

2 min read
Google source verification
Anamika singh

अनामिका सिंह

कौशाम्बी. जिला पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव में निर्वाचित अनामिका सिंह को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला पंचायत प्रांगण में आयोजित समारोह के बाद अनामिका सिंह ने कार्यभर ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले की प्रथम नागरिक अनामिका सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले का विकास करना है। जिले के हर तबके के लोगों को साथ लेकर वह सदैव आगे चलेगीं। शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका सिंह ने सदस्यों के साथ पहली बैठक कर जिले के विकास की योजना तैयार किया।


गौरतलब है कि अनामिका सिंह ने भाजपा उम्मीदवार पूर्व अध्यक्ष मधुपति को उप चुनाव में पराजित किया था। सिराथू से सपा विधायक रहे वाचस्पति ने अपनी पत्नी को सपा शासनकाल में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज करवाया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अनामिका के अविश्वास प्रस्ताव पर मधुपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पूर्व विधायक वाचस्पति व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति भाजपा में शामिल हो गई। उप चुनाव में सत्तादल का साथ होने के बाद भी मधुपति को अनामिका ने एक तरफा मुकाबले में पराजित कर दिया। 29 सदस्यों वाले जिला पंचायत में हुए उप चुनाव में अनामिका को 20 व मधुपति को महज 8 मत मिले थे जबकि एक मत अवैध घोषित किया गया था ।

यह भी पढ़ें:

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी की करारी हार, निर्दलीय उम्मीदवार अनामिका सिंह जीतीं

बता दें कि अनामिका सिंह की जीत के लिए विपक्षी एकजुटता का भी दावा किया जा रहा है। सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनु सिंह की पत्नी और निर्दलीय प्रत्याशी अनामिका सिंह की जीत के लिये सपा और बसपा के नेताओं के अलावा बीजेपी के बागी नेताओं ने भी ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया था । जीत के बाद अनामिका सिंह ने सपा के पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार को जीत का क्रेडिट भी दिया था । अनामिका सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी मधुपति को कौशांबी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बड़े अंतर से मात दी थी ।