6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kaushambi में G20 समिट के प्रचार की Photo प्रदर्शनी शुरू, क्यों रहा सन्नाटा

Lucknow में आयोजित की गई G20 समिट का प्रचार शुरू हो गया है। शनिवार को Kaushambi में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने Diet ground में इसकी प्रदर्शनी लगाई।  

less than 1 minute read
Google source verification
Investor summit photo gallery in kaushambi

Kaushambi जिले में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने मुख्यालय के डायट मैदान में जी20 समिट की तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी लगाई है। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के हुए विभिन्न उपकरणों में निवेश के पोस्टर लगाए गए है। प्रदर्शनी का शुभारम्भ सांसद विनोद सोनकर ने किया। प्रदर्शनी 27 फरवरी तक चलेगी।

सांसद विनोद सोनकर ने बताया "प्रदेश में पॉवर फॉर ऑल के तहत 1.55 करोड़ घरों को बिजली कनेक्शन, उज्ज्वला योजना के 1.4 करोड़ परिवारों को मुक्त गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजनान्तर्गत 35 लाख लाभार्थियों को घरौनी वितरित, प्रधानमंत्री जन-धन योजना के 8.04 करोड़ लोगों के बैंक खाते एवं मनरेगा के तहत 163 करोड़ मानव दिवस सृजन को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।"

विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और उनके पोस्टर लगाए गए
इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के 2.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण, 1100 पिंक टॉयलेट का निर्माण, सभी स्थानीय निकाय ओडीएफ घोषित होना प्रमुख उपलब्धियों को बताई गई है। प्रदर्शनी में इन्वेस्टर समिट के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और उनके स्वरूप के पोस्टर लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: बाइक न मिलने पर दूल्‍हे ने शादी करने से किया इंकार, दुल्हन का रो-रो कर बुराहाल

उन्होंने आगे बताया "देश में सर्वाधिक 05 इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 5.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा 3.50 लाख युवाओं को संविदा पर नौकरी के साथ 33.50 लाख करोड़ के निवेश को सबसे अधिक डिस्प्ले किया गया है।" प्रदर्शनी के दौरान ख़ास बात यह सही की सूचना विभाग के अधिकारी कर्मचारी उद्घाटन सत्र में ही भीड़ व दर्शक नहीं जुटा सके। महज गिनती के लोग ही उद्घाटन के दौरान शामिल हुए।