राम मंदिर को लेकर सवाल के जवाब में कहा कि राम मंदिर कब बनेगा यह तय करना श्रीराम मंदिर न्याय समिति को तय करना है। सरकार मंदिर निर्माण के पक्ष में बढ़ने वाले हर कदम का साथ देगी। वह सपा-बसपा पर निशाना साधना नहीं भूले। कहा कि इने नेता आए दिन बयान देते हैं कि 2019 में मोदी सरकार नहीं बनने देंगे, इस सरकार ने देश में कोई काम नहीं किया है। सवाल उठाया कि अगर काम नहीं किया है, तो महागठबंधन बनाकर हराने के लिये एक होने की कोशिश कयों की जा रही है। यही विरोधियों के लिये सरकार की उपलब्धियों का प्रमाण पत्र है।