6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के बाहर सो रही बच्ची का अपहरण, रेप के बाद हत्या कर शव फेंका

कौशाम्बी के गांव में घर के बाहर सो रही मासूम बच्ची को अगवा कर हुआ रेप, सुनसान इलाके में फेंका शव।

2 min read
Google source verification
Minor Girl Raped

कौशाम्बी के करारी थाना के नसुरुल्लापुर गांव की है जहां घर के दरवाजे पर अपने भाई के पास सो रही आठ साल की बच्ची को बदमाश ने अगवा कर दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या कर दी।

Minor Girl Raped

परिवार वालों का कहना है कि जब वह सुबह सो कर उठे तो उनकी बेटी अपनी जगह पर नहीं थी। घर में बेटी को खोजना शुरू किया तो लोगो ने बताया कि नसुरुल्लापुर और दिवार कोतारी गाव के बार्डर पर एक बच्ची की लाश मिली है।

Minor Girl Raped

जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हडकंप मंच गया। आनन-फानन में मंझनपुर सर्किल के तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नारी शक्ति की उपासना के पर्व पर महज आठ साल की मासूम सोनाली अपनी मां के साथ दुर्गा पूजा में शामिल होने के बाद घर आकर बाहर सो रही थी।

Minor Girl Raped

आठ साल की मासूम सोनाली अपनी मां के साथ दुर्गा पूजा में शामिल होने के बाद घर आकर बाहर सो रही थी। इसी दौरान अचानक अज्ञात बदमाश ने बच्ची को मुंह दबा कर अगवा कर लिया। जिसके बाद बच्ची की लाश सुबह नसुरुल्लापुर और दिवार कोतरी गांव की सीमा में मिली।

Minor Girl Raped

बच्ची की शरीर पर चोट के निशान साफ़ बता रहे थे कि मासूम के साथ बदमाश ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दिया था। इतना ही नहीं बदमाशों ने अपना गुनाह छिपाने के लिए मासूम की हत्या भी बड़ी बेरहमी से गला दबाकर की। लाश को गांव के पास सुनसान में फेंक कर फरार हो गए।

Minor Girl Raped

कौशाम्बी के एसपी अशोक कुमार पाण्डेय का दावा है कि इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्पेशल आपरेशन ग्रुप समेत मंझनपुर और करारी पुलिस की तीन टीम बनाई गई है।