6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी के साथ फरार हुई बीबी तो नाबालिग साली के रेप से लिया बदला, नवजात का भी किया सौदा

पत्नी भागी तो उसकी नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर बच्चे को बेचने की कोशिश की

less than 1 minute read
Google source verification
ps_charva.jpg

कौशांबी जिले में एक जीजा ने अपनी साली से सारी दरिंदगी की हदें पार कर दी। एक 14 वर्षीय किशोरी को उसके जीजा राजन द्वारा दुष्कर्म किया गया। इस भयानक घटना में जीजा ने किशोरी के साथ रेप जैसी घिनौनी हरकत की और इसके बाद उसने उसे गर्भ ठहरने का बहाने बनाकर एक निजी किलीनिक में ले जाकर डिलीवरी करवाई।

किशोरी के माता-पिता को दी थी ट्यूमर की जानकारी
घटना कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां यह किशोरी अपने जीजा राजन के साथ रह रही थी। दुष्कर्म के बाद जीजा ने उसको धमकाया और मुंह बंद कराया गया, जिससे पीड़िता डरी रही। जब उसका गर्भ ठहरा, तो आरोपी जीजा ने उसके माता-पिता को झूठी ट्यूमर की जानकारी देकर उसे अपने घर में रख लिया। प्रसव के समय जीजा ने निजी अस्पताल जनता पालि क्लीनिक में उसका प्रसव करवाया और इसके बाद पीड़िता को उसके घर छोड़ दिया गया।

नवजात बच्चे को बेचने की थी कोशिश
क्लीनिक के डॉक्टरों ने नवजात बच्चे को बेचने का प्रयास किया, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। यह बात सीडब्ल्यूसी तक पहुंची, जिसके बाद चरवा थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया गया। इस पर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया की शुरुआत हुई है।

पत्नी के भागने पर उठाए कदम
पीड़िता की मां ने दामाद पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ साल बाद ही उसकी बेटी दूसरे व्यक्ति के साथ भाग गई थी, जिसके बाद उसी ने इसका बदला लिया है। इस मामले में आरोपी जीजा ने अस्पताल के डाक्टरों संदीप सरोज और आशीष मिश्रा के साथ मिलकर पीड़िता की डिलीवरी कराई।