8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्नैचर ने चेन छीनने के लिए गले पर डाला हाथ, महिला ने दांतों से काट कर अलग कर दी उंगली

कौशांबी की महिला ने गहने छीनने की कोशिश कर रहे लुटेरे से बचने के लिए उसकी उंगली काट ली।

2 min read
Google source verification
police_station.jpg

कौशाम्बी में एक महिला ने चेन स्नैचर का हाथ ही चबा डाला। महिला ने इतने जोरदार तरीके से उसको काटा कि उसकी एक उंगली हाथ से अलग हो गई। चीखते हुए स्चैनर भाग निकला तो महिला इस उंगली को लेकर थाने पहुंच गई।

शनिवार को एक कटी उंगली लेकर थाने पहुंची तो पुलिसवाले भी चौंक गए। इसके बाद महिला ने कटी उंगली के पीछे की पूरी कहानी पुलिस को बताई। महिला ने बताया कि एक आदमी ने चाकू दिखाकर बीच रोड पर उसकी चेन छिनने की कोशिश की। इसी पर हुई हाथापाई के दौरान महिला ने दांतों से उसकी उंगली काट ली। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सब्जी लिए आ रही थी महिला
अपनी शिकायत में महिला ने बताया है कि वह करारी इलाके के म्योहर गांव की रहने वाली है। वह बाजार से सब्जी लेकर अपने गांव पैदल आ रही थी। जैसे ही गांव के बीच एक सुनसान जगह पर पहुंची तो पीछे से एक अंजान शख्स अचानक से आ गया। वह महिला से चाकू दिखाकर सभी गहने मांगने लगा। लुटेरे ने उसके गले से चेन छीनने की भी कोशिश की।

IMAGE CREDIT: पीड़ित महिला

लुटेरे की उंगली महिला ने मुंह से काटी
महिला इस शख्स से बचने के लिए जोर-जोर से चिल्लाले लगी तो उसने मारपीट शुरू कर दी और महिला का मुंह बंद करने की कोशिश की। महिला ने भी हिम्मत नहीं हारी और खुद को बचाने के लिए उस लुटेरे से बचने के लिए दातों से उसकी एक उंगली पकड़ ली।

लुटेरे ने हाथ छुड़ाने की कोशिश की लेकिन महिला ने दातों से इनती जोर से काटा कि उसकी उंगली कटकर वहीं रोड पर गिर गई। तब तक महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी लहूलुहान हालत में मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला उंगली लेकर थाने पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: अखिलेश का सवाल, अडानी पर कार्रवाई क्यों नहीं?, मायावती बोलीं- इस मामले में भारत की छवि दांव पर


पुलिस को महिला ने बताई पूरी घटना
सीओ मंझनपुर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया, “छीना झपटी में महिला के चेहरे पर भी चोटें आई हैं। शनिवार को एक व्यक्ति जो मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। महिला से छेड़खानी का प्रयास कर रहा था। महिला ने बचाव में दांतो से छेड़खानी करने वाले व्यक्ति की उंगली काट ली है। मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।"