जिले के कल्याणपुर में हत्या के आरोपी को गांव में देखकर लोगों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि पुलिस के सामने ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए पुलिस जवानों को भी लोगों ने बक्शा। हाथ-मुक्को से धुनाई कर दी। हत्या के आरोप में सजा कट रहे गांव के ही दसवन साहू की मां की निधन हो जाने के बाद वह अपने घर आया था। लेकिन उसे देखकर लोगों को गुस्सा बढ़ गया। मारपीट की इस घटना के बाद अब पूरा गांव छावनी में बदल गया।