
Breaking: भोरमदेव शक्कर कारखाना के कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर बैठे, किसानों और प्रबंधन की मुसीबत बढ़ी, Video
कवर्धा. भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित राम्हेपुर में पदस्थ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को अपनी मांगों को लेकर कामबंद कर हड़ताल पर बैठ गए। कारखाना में पदस्थ कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिन पूर्व ही प्रबंध संचालक को ज्ञापन सौंपा था। बावजूद मांगों पर गौर नहीं किया गया, जिसके चलते बुधवार को कर्मचारी कारखाना पहुंचे, लेकिन काम के बजाए हड़ताल पर बैठ गए।
भोरमदेव शक्कर कारखाने में कुल 109 नियमित कर्मचारी हैं जो लंबे समय से 136 प्रतिशत महंगाई भत्ता व क्रमोन्नति, पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। इससे 15 वर्ष की सेवा वाले कर्मचारियों को वेतन मात्र 16 हजार रुपए हैं।
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, उपाध्यक्ष डाकोर चंद्रवंशी व सचिव सुदर्शन सिंह पाली ने मांग रखी है कि कर्मचारियों को 1 जनवरी 2017 से महंगाई भत्ता का लाभ दिया जाए। 10 वर्ष व 10 वर्ष से अधिक सेवा कर चुके नियमित कर्मचारियों को क्रमोन्नति व पदोन्नति का लाभ दिया जाए।
हड़ताल का दिखेगा असर
भोरमदेव शक्कर कारखाना में पेराई सत्र चल रहा है। इस बीच कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। ऐसे में कारखाना में गन्ना पेराई, गन्ना खरीदी सहित कई काम बंद हो जाएंगे। हालांकि 16 जनवरी को कारखाना प्रबंधक हड़ताल को देखते हुए जनरल क्लीनिंग व साफ-सफाई के चलते गन्ना नहीं खरीदने की सूचना जारी कर दी, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल और आगे बढ़ी तो गन्ना खरीदी व पेराई पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगी।
Published on:
16 Jan 2019 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
