6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BSNL कंपनी का कारनामा, पहले तो कनेक्शन नहीं मिला और अब बिना उपयोग के ही भेजने लगे बिल

पहले तो कंपनी सिर्फ लेट - लतीफी करती थी , लेकिन इस बार एक नया कारनामा सामने आया है।
2 min read
Google source verification
bsnl

BSNL कंपनी का कारनामा, पहले तो कनेक्शन नहीं मिला और अब बिना उपयोग के ही भेजने लगे बिल

रेंगाखार/कवर्धा . छत्तीसगढ़ में लोग अब बीएसएनएल की दूरसंचार सेवाओं से परेशान हो चुके है।पहले तो कंपनी सिर्फ लेट - लतीफी करती थी , लेकिन इस बार एक नया कारनामा सामने आया है।इसके साथ ही अब कंपनी के कर्मचारी भी अपनी मनमानी पर उतर आए है। आइए जानते है पूरा मामला...

READ MORE : देश के किसी भी बैंक में हो खाता, बैंकिंग नीति के तहत अब हर माह खाते से कम हो जाएंगे इतने रुपए

दरअसल, चार महीने पहले दूर संचार विभाग ने सूचना जारी किया गया। जिसके तहत यदि 20 ऐसे उपभोक्ता तैयार हो जाते है। जो 500 रुपए जमा कर सके। ऐसी स्थिति में वनांचल ग्राम रेंगाखार में लेड लाईन की सुविधा मुहैया कराया जाएगा। इस तरह की सूचना मिलते ही वनांचल के लोग कनेक्शन लेने के लिए तैयार हो गए। बीएसएनएल की सेवा लेने के लिए 25 उपभोक्ता तुरंत ही तैयार हो गए।

READ MORE : अगर ATM से नहीं निकले रुपए तो अब Bank को देना पड़ेगा खाताधारक को इसका जुर्माना

इसके बाद विभाग की डिमांड फिर बढ़ गई। इस बार 20 के बजाए 40 उपभोक्ताओं का सेक्रिटिव राशि एकत्रित करने को कहा।आनन फानन में वनांचल के लोगों ने राशि एकत्रित कर जमा कराया, लेकिन उपभोक्ताओं को अब तक कनेक्शन नहीं मिल पाया है।

READ MORE : देश के सबसे बड़े बैंक SBI की सामने आई ये बड़ी गलती, इस खाताधारक को लौटाएगा इतना रुपए

इसके बाद गांव वालों को बड़ा झटका लगा। जब बिना कनेक्शन लगाए ही कंपनी की तरफ से बिल भेजे जाने लगे। विभाग की लेट लतीफी के कारण अभी फिरहाल कनेक्शन लगा ही नहीं है और उपभोक्ताओं के नाम बिल पहुंच रहा है।कनेक्शन नहीं मिलने से लोगों को ब्रांड बैंड का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लेंड लाईन चालू ही नहीं है ऐसे में उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी देखने को मिल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

कवर्धा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग