कलेक्टर महोबे ने सभी मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे मतदान भवन केन्द्र की अच्छी स्थिति सहित बिजली, पेयजल, छांव, रैंप, फर्नीचर, शेड, पार्किंग, महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था मतदान दलों की ठहरने की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदाता सुविधा केन्द्र, मतदाताओं के मतदान स्थलों तक पहुंचने के लिए रास्ता, साइन बोर्ड लगे होने चाहिए।