हालांकि राजादेवरी थाना में आवदेन की पावती नही दी गई है। आवदेन को रख लिया गया है। एवं उक्त आदिवासी युवक को जांच करने का आश्वसन दिया गया है। शिकायत के बाद राजा देवरी थाना प्रशासन हरकत में आ गया है। वहीं इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्र साहू ने दूरभाष पर बताया कि वह देवपुर से मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अचानकपुर के पास वन क्षेत्र में शिकार करने की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच करने वह गए थे। जहां रास्ते में यह युवक उन्हें मिला। उन्होंने उससे पूछताछ तलाशी की, कुछ बरामद नहीं हुआ। अब वन परिक्षेत्राधिकारी साहू उस आदिवासी युवक के पुराने केस हिस्ट्री की पड़ताल कर रहे हैं।