10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Korba News: ड्रिप लगाते समय वार्ड ब्वॉय ने मरीज को लात-घूंसे से जमकर पीटा, इस बात पर आया था गुस्सा…मचा बवाल

Korba Crime News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में मरीज को ड्रीप चढ़ाने के दौरान मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्रबंधन ने मरीज से मारपीट करने वाले वार्ड बॉय की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 25 Apr 2024, 2:18 PM IST

korba news, chhattisgarh news, korba crime news

CG Crime News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में मरीज को ड्रीप चढ़ाने के दौरान मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्रबंधन ने मरीज से मारपीट करने वाले वार्ड बॉय की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंतोरा में रहने वाला बिसाहू दास चौहान को उल्टी होने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पत्नी अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के रुप कार्यरत है। पीड़िता का आरोप है कि ड्रीप लगाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बीच वार्ड बॉय ने हाथ-मुक्का से मरीज से मारपीट कर दी। मरीज की पत्नी ने इस मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से की।

यह भी पढ़े: हाथियों की दस्तक से सहमें ग्रामीण, कोरबा के इस क्षेत्र में 90 हाथियों का दल कर रहा विचरण...Alert

शिकायत के बाद वार्ड बॉय को ड्यूटी स्तर से हटा दिया गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि मरीज से मारपीट की शिकायत आई है। वहीं कर्मियों का भी कहना है कि मरीज ने कुछ कर्मियों से भी दुर्व्यवहार किया है। हालांकि मरीज से मारपीट करना सही नहीं है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए वार्ड बॉय को ड्यूटी स्थल से हटा दिया।

यह भी पढ़े: NH-30 पर हादसा! तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को कुचला, एक की दर्दनाक मौत…दूसरा गंभीर