
CG Crime News: तालाब में मिला अज्ञात महिला का शव, पत्थर बांधकर डूबाया
Chhattisgarh news: कवर्धा जिले के थाना रेंगाखार क्षेत्र में स्थित बहेरखार जलाशय में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। हत्या कर शव को पत्थर से बांधकर उसे तालाब में फेंका गया। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्ती में जुटी है।
रेंगाखार पुलिस से मिली जानकारी बहेराखार जलाशय में मिली अज्ञात महिला की उम्र लगभग 25 से 35 वर्ष के आसपास है। हाइट 5 फि ट 3 इंच है। वहीं गुलाबी रंग की साड़ी व ब्लाउज काला-लाल-पीले रंग का लायनिग बना हुआ पहने हुए थी। साथ ही गुलाबी रंग का चप्पल भी पुलिस टीम को मिला है। उक्त शव के बायें हाथ के कलाई पर गोदना का निशान है। थाना प्रभारी रेंगाखार निरीक्षक दुर्गेश रावटे ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने बहेराखार जलाशय में महिला का शव तैरते हुआ देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। अज्ञात महिला का पीठ पानी से बाहर दिख रहा था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को जलाशय से बाहर निकाला। रेंगाखार पुलिस मृतिका की शिनाख्ती में जुटी हुई है।
महिला के शरीर में 20-25 किलो वजनी पत्थरों को बांधा
महिला के शव को देखकर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि हत्यारों ने महिला के शरीर में 20-25 किलो वजनी पत्थरों को बांधकर पानी में डाला। आशंका है कि महिला की पहले हत्या की गई और उसके बाद उसे पानी में डाला गया। शव 10 दिन से अधिक पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर की चमड़ी पूरी बाहर निकल चुकी है और फूल चुकी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा गया।
पुलिस के अनुसार जिले के साथ आसपास के अन्य जिले में थानों में भी अज्ञात महिला के शव मिलने की सूचना और शव की संपूर्ण जानकारी भेजी जा चुकी है जिससे कि शिनाख्ती हो सके। मुख्य रूप से पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट को खंगाल रही है, ताकि महिला की पहचान हो सके और प्रकरण में आगे बढ़ा जा सके। पुलिस टीम ने आम जतना से भी कहा कि यदि मृतिका के संबंध में कोई भी जानकारी है या मिलती है तो पुलिस को सूचना दें।
Published on:
04 May 2023 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
