19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने, आरोपों पर मंत्री अकबर ने कहा- जो काम 15 साल में नहीं हुआ वो 5 साल में हुआ..

CG Election 2023 : बीजेपी उम्मीदवार विजय शर्मा से भी चुनावी मुद्दों समेत अन्य विषयों को लेकर चर्चा की। दोनों नेताओं ने खुलकर अपनी बात कही है...

3 min read
Google source verification
kawardha_11.jpg

cg election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई। वादों और दावों के बीच बीजेपी और कांग्रेस में तीखे बयान बाजी का दौर जारी हैै। पत्रिका ने कांग्रेस उम्मीदवार और मंत्री मोहम्मद अकबर से उनके कामों को लेकर सवाल किया। इधर बीजेपी उम्मीदवार विजय शर्मा से भी चुनावी मुद्दों समेत अन्य विषयों को लेकर चर्चा की। दोनों नेताओं ने खुलकर अपनी बात कही है। बारी-बारी से जानते हैं कवर्धा विधानसभा की ग्राउंड रिपोर्ट...


पांच वर्ष में इतने कार्य हुए जो भाजपा के 15 साल में नहीं हुए : कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर

एथेनॉल प्लांट की स्थापना, इससे क्षेत्र का विकास होगा
इन पांच वर्षों में चौतरफा विकास हुआ है। सड़क, पुल, पुलिया से लेकर बांध, एथेनॉल प्लांट का निर्माण हुआ। वहीं मेडिकल कालेज की घोषणा हुई है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए नए मार्ग प्रशस्त किए गए। आज युवा अपने ही गांव में लघु उद्योग संचालित कर गांव के अन्य युवाओं को रोजगार प्रदान कर रहा है।


विकास की गति रुकी थी, जिसे रफ्तार दी गई
वर्ष 2003 से लेकर 2018 तक कोई विकास कार्य नहीं किया गया। 1990 से 2003 इन तीन वर्षों कांग्रेस बड़े कार्य किए। जैसे शुगर फैक्ट्री, सड़क आदि। सरकार का कार्य होता है कि वह जनता के लिए कार्य करे, लेकिन 15 साल में वह कार्य नहीं हुए, जो जनता उम्मीद लगाई थी। आज हमारी सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया।

हर समाज से लेकर गांव-गांव तक विकास कार्य किए
हर क्षेत्र में कार्य हुआ है। चाहे वह सिंचाई के क्षेत्र में हो, या फिर शिक्षा के क्षेत्र में। गांवों के विकास की बात हो या फिर आवागमन के लिए पुल पुलिया की। ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने के लिए सभी प्रकार के कार्य किए गए। प्रत्येक समाज के लिए जमीन दी वहां सामाजिक भवन का निर्माण कराया गया। आगे बहुत कार्ययोजना बना है जिसे पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

गांवों में महिलाओं को भी रोजगार मिला
पहले तो ग्रामीण क्षेत्र की बात करते हैं। कांग्रेस ने गांवों में गौठान, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित कराया। इससे जहां एक ओर महिलाओं को काम मिला वहीं युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराए गए। अब बात शहर की वर्षों पुरानी सकरी नदी पुल बनाया गया, जिससे आवागमन बेहद सुखद हो गया। सकरी नदी का उत्थान किया। खेल मैदान, विद्युतीकरण, मुक्तिधान, उद्यान निर्माण किया गया।

अब जिला अस्पताल में रेफर सेंटर नहीं
जिले में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा, जिसके लिए जमीन तय हो चुकी है। जिले में मांग अनुरूप आत्मानंद स्कूल खोले गए हैं। धनवंतरी मेडिकल है जहां पर सस्ते दर पर दवाई उपलब्ध है। जिला अस्पताल अब रेफर सेंटर नहीं होकर सर्वसुविधायुक्त ईजारघर बन चुका है। विशेषज्ञ डॉक्टर की पूर्ति हो चुकी है। इसी तरह से गंभीर स्थिति पर ईलाज के लिए सरकार पूरी मदद कर रहा है।


पांच साल में एक कार्य नहीं करा सके जिसे गिनाया जा सके : बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा

5 वर्षो में विधानसभा पूर्णत: पिछड़ गया
विकास कार्य में 5 वर्षो में विधानसभा पूर्णत: पिछड़ गया। एक भी कार्य इन 5 सालों में कांग्रेस सरकार नहीं कराई पायी जिसे हम कह सके या बता सके। सड़कों का हाल बदहाल है। बिजली बिल हाफ की जगह बिजली हाफ हो गया। विकास की नहीं भ्रष्टाचार की अवधारणा के साथ कांग्रेस सत्ता में आती है।

विकास कार्य से ही तो जिले की पहचान बनी
डॉ.रमन सिंह की सरकार ने जो विकास किए वहीं जिले की पहचान बनी। एशिया में 3 नम्बर का मत्स्यकी कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, 100 बिस्तर अस्पताल का निर्माण, एग्रीकल्चर कॉलेज खुलना, नया बस स्टॉप, नया पालिका भवन, तीन बड़े उद्यान और पंडरिया में नया शक्कर कारखाना ये स्थायी विकास के उदाहरण है।

रेलवे मार्ग प्रशस्त किया, लेकिन सरकार इसमें रुचि नहीं दिखाई
जिले में एक रेलवे मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में आगे बढ़ चुके थे सरकार नहीं बनी और कांग्रेस ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते कार्य अब तक अटका हुआ है। एक मेडिकल कॉलेज का सपना था उस दिशा में राज्य सरकार बिना कार्य किए ही झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश की है। पर्यटन की दृष्टि से कुछ नहीं हुआ उल्टे जंगल को अवैध कटाई कर उजाड़ दिया गया है।

पांच वर्ष में सरकार शून्य पर खड़ी है
15 साल के विकास की तुलना में 5 वर्षों से करें तो ये सरकार 0 पर खड़ी है। 100 से अधिक बड़े पुल 15 वर्षो में बने। 600 के आसपास स्कूल खुले। सड़कों की बात करे तो क्रांति की तरह सड़कों का निर्माण हुआ। सड़कों से ही गांव का विकास जुड़ा है चाहे ग्रामीण स्वास्थ्य ऑफिस खुले, सैकड़ाें, आंगनबाड़ी बने। जबकि इस सरकार में 5 साल में कुछ नहीं किया।

कई कॉलेज, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय खोले थे
जिस समय हमारी सरकार थी बोड़ला, रेंगाखार, झलमला में कॉलेज खोले गए। दर्जनों एसटी एससी छात्रावास, एकलव्य विद्यालय खुले। शहर के मध्य सिटी डिस्पेंसरी खोली गई। ब्लाक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन हुआ। आउट डोर इन डोर स्टेडियम, ऑटो आटोरियम का निर्माण हुआ। अब कांग्रेस की सरकार विकास तो छोड़िए पूर्व के किए गए विकास कार्य का देखरेख नहीं कर सकी।


1. विधानसभा क्षेत्र में पांच साल के विकास को कैसे देखते हैं।

2. जिला निर्माण के बाद विकास की गति कितनी बढ़ पाई।

3. जिले में क्या कमी है जिसे पूर्ण करने में वर्तमान सरकार नाकाम रही।

4. 15 साल बनाम 5 साल में शहर और ग्रामीण विकास को क्या मिला।

5. शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में कितनी बढ़ोतरी हो पाई।