26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, चलेगी गर्म हवा और चढ़ेगा पारा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Alert: इस सीजन में पहली बार भीषण ग्रीष्म लहर व उष्ण रात्रि की चेतावनी जारी की है। माने इसके अनुसार दिन में तेज गर्मी लू चलने की संभावन व रातें भी गर्म बताई।

2 min read
Google source verification
Weather Alert: गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, चलेगी गर्म हवा और चढ़ेगा पारा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Alert: गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, चलेगी गर्म हवा और चढ़ेगा पारा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Alert: कवर्धा. इस सीजन में पहली बार भीषण ग्रीष्म लहर व उष्ण रात्रि की चेतावनी जारी की है। माने इसके अनुसार दिन में तेज गर्मी लू चलने की संभावन व रातें भी गर्म बताई। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री के आसपास ही रहा, लेकिन उमसर और गर्मी अत्यधिक रही।

Weather Alert: नौतपा के बाद बढ़े हुए तापमान ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। शुनिवार को भी पारा 41 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री ज्यादा रहा है।

Weather Alert: 25 मई से 2 जून तक चले नौतपा में तापमान 41 डिग्री से लुढ़ककर 39 डिग्री सेल्सियश तक नीचे आ गया था लेकिन जैसे ही नौतपा समाप्त हुआ है उसके बाद लगातार जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियम के ऊपर ही बनी हुई है। सुबह से ही गरम हवाएं की लपटें चलने लगी और तापमान पिछले पखवाड़े भर से भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। बीते तीन दिनों से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस और गर्मी के चलते लोग बेहद परेशान हैं।

भीषण गर्मी व उष्ण रात्रि की चेतावनी

Weather Alert: न्यूनतम पारा 30 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गर्म हवाएं चलने से रात 10 बजे तक गर्मी का अहसास होता है। यानि सुबह और शाम दोनों समय तापमान लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ। मौसम विभाग ने पहली बार सीजन आज शनिवार को दिन में भीषण गर्मी व उष्ण रात्रि की चेतावनी दी।

Weather Alert: जो सही साबित हुई, क्योंकि दिन में भीषण गर्मी और रात में भी गर्म रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार में गर्मी ज्यादा रही, जिसके कारण बेचैनी अधिक लगी। शहर में शुक्रवार और शनिवार को गर्मी का रौद्र रूप दिखा। नौतपा की गर्मी का असर इंसानों पर ही नहीं पशु-पक्षियों पर भी पड़ रहा है।

लू मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक

Weather Alert:गर्मी के साथ उष्ण रात्रि लहर यानी लू भी तेज होने की संभावना है। तापमान जब सामान्य से कुछ डिग्री अधिक होता है। उष्ण लहर पैदा होती है। पिछले कुछ सालों से लगातार इसमें वृद्धि हो रही है। इस बार भी इसके तीव्र होने की संभावना है। अन्य सालों की अपेक्षा लू बढ़ी है। डॉक्टरों की मानें तो भीषण लू को मानव स्वास्थ्य के लिए सर्वाधिक खतरनाक माना जाता है। इस दौरान कई बीमारी चपेट में ले लेता है। इसलिए सावधानी जरूर बरतें।