3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गन्ना बेचकर छत्तीसगढ़ के किसानों ने कमाए 70.80 करोड़ रुपए, रिकॉर्ड 3 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की हुई खरीदी

कारखाना प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेराई सीजन 2023-24 में 28 मार्च 2024 तक कारखाना द्वारा 11957 किसानों से कुल 337670 मैट्रिक टन गन्न की खरीदी की गई है...

2 min read
Google source verification
ganna_kisan.jpg

भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा का पेराई सीजन 2023-24 जारी है। कारखाना प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेराई सीजन 2023-24 में 28 मार्च 2024 तक कारखाना द्वारा 11957 किसानों से कुल 337670 मैट्रिक टन गन्न की खरीदी की गई है, जिसके विरूद्ध कुल 70.80 करोड़ का भुगतान गन्ना विक्रेता किसानों को किया जा चुका है।

कृषकों को वित्तीय वर्ष के अंत में बैंकों से लिए गए ऋणों की अदायगी करनी होती है, जिसकों दृष्टिगत रखते हुए कारखाना द्वारा 28 मार्च 2024 को गन्ना किसानों को 6.88 करोड़ राशि का भुगतान किया गया है। कारखाना द्वारा 14 फरवरी 2024 तक गन्ना बेचने वाले सभी किसानों को गन्ने की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

शेष राशि का भुगतान कारखाना द्वारा शीघ्र कर दिया जाएगा। कारखाना द्वारा 28 मार्च 2024 तक कुल 337670 मैट्रिक टन गन्ने की खरीदी की जाकर 361232 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा द्वारा इस पेराई सीजन 2023-24 में आज दिनांक की स्थिति में कारखाना स्थापना के समय से अभी तक उच्चतम दर की रिकव्हरी 12.35 प्रतिशत के मान से शक्कर का उत्पादन किया जा रहा है।


इस वर्ष कारखाना में गन्ना विक्रय करने वाले कृषकों को रिकव्हरी पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि विगत वर्षों की तुलना में अधिक प्राप्त होगी। कारखाना का वर्तमान पेराई सीजन 2023-24 वर्तमान में जारी है, पेराई सीजन समाप्ति तक गन्ना पेराई व शक्कर उत्पादन के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है, जिससे किसानों को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि में भी वृद्धि की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। कारखाना प्रबंधन द्वारा किसानों से कारखाना में साफ-सुथरा व ताजा गन्ना बिना अगवा व जड़ के आपूर्ति करने की अपील की है।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना द्वारा अब तक इस सीजन में 3 लाख 38 हजार 15 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। कारखाना में गन्नों की खरीदी शुरू हुए 148 दिन हो चुका हैं। इन दिनों में 3 लाख 06 हजार 341 मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी और पेराई की जा चुकी है।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना में इस सीजन के 148 दिनों में 3 लाख 38 हजार 15 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। इस बीच रिकवरी प्रतिशत 12.72 रहा। साथ ही 84 लाख 98 हजार 470 केव्हीएच ऊर्जा उत्पादन किए हैं। कारखाना अंतर्गत गन्ना उत्पादक कृषकों की संख्या 7341 है, जो बड़े रकबे में गन्ना की खेती कर रहे हैं। सरदार पटेल शक्कर कारखाना में किसानों को ऑनलाईन गन्ना आपूर्ति पर्ची जारी किया जा रहा है।

ऑनलाइन माध्यम से पर्ची आपूर्ति

कबीरधाम जिला में एक नहीं दो-दो शक्कर कारखाना स्थापित है। इसके चलते जिले के किसान बड़े रकबे पर गन्ना उत्पादन करते हैं। जिले के दोनों शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई अंतिम चरण में है। क्योंकि लगभग 80 किसान अपना गन्ना बेच चुका है। वल्लभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना ने तो पेराई बंद होने की दूसरी सूचना भी जारी कर दी है। कारखाना को आपूर्ति योग्य गन्ना 31 मार्च तक लाने को कहा गया है।