7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेशनल हाइवे पर पेट्रोल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने ऐसी बचाई अपनी जान…..मची अफरा-तफरी

Kawardha Accident: दशरंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे-30 पर अचानक अफ रा तफ री मंच गई।

2 min read
Google source verification
Fierce fire broke out in a tanker filled with petrol

नेशनल हाइवे पर पेट्रोल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग

CG Accident News: कवर्धा इंदौरी। दशरंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे-30 पर अचानक अफ रा तफ री मंच गई। एक पेट्रोल से भरे टैंकर में आग लग गई। हालांकि किसी प्रकार का बड़ा अनहोनी घटना से पहले दमकलकर्मियों ने (CG Hindi News) सुझबुझ से आग पर काबू पा लिया। टैंकर का निचला हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़े: CGPSC Result : चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के अंतर्गत व्याख्याता पदों का चयन सूची जारी, फटाफट चेक करें नाम

मिली जानकारी के अनुसार ज्वलनशील पदार्थ से भरी टैंकर वाहन कवर्धा की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही मोटरसाइकिल चालक ने उसे टायर से धुआं निकलने की जानकारी वाहन चालक को दी। वाहन चालक आनन फानन में टैंकर वाहन को खड़ी की। देखते ही देखते टायर पर भयानक आग लग गई।

घटना नेशनल हाईवे मार्ग पर ग्राम पनेका चौक की है। हालांकि आगजनी की वजह अज्ञात है। नजदीकि पुलिस चौकी में सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पंहुची। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। पुलिस और फ ायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की तत्परता के चलते आज एक (Kawardha News) बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़े: बहन से छेड़छाड़ करने से मना किया तो भाइयों को आया गुस्सा, फिर मिलकर किया धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार

दुकानें बंद कराई

Petrol tanker caught fire: टैंकर में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिस जगह घटना हुई है उसके आसपास दर्जनों व्यापारिक प्रतिष्ठान और घर है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। इसके चलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल वहां से 200 मीटर क्षेत्र की दुकानों को बंद करवाया गया, जिससे किसी जानमाल को नुकसान नहीं पहुंचे।

आवागमन का रुट बदला

नेशनल हाईवे पर टैंकर पर भयानक आगजनी के बाद पुलिस टीम पहुंची। फायर बिग्रेड पहुंची तो आग भयानक रुप ले चुका था। सुरक्षा के लिहाज से करीब एक घंटे तक हाइवे पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। यात्री बस और चार पहिया वाहन सहित अन्य गाड़ी अस्थाई (Chhattisgarh News) रुट बदलकर कर हीरापुर गांव से आवागमन करते रहे। इस दौरान इस मार्ग में जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि फायर बिग्रेड द्वारा आगजनी पर काबू के बाद नेशनल हाईवे पर आवागमन सुचारू रूप से चलने लगा।

यह भी पढ़े: इस जिले में जाति प्रमाण-पत्र के 1243 आवेदन पेंडिंग, लोगों को काटने पड़ रहे दफ्तरों के चक्कर...सामने आई ये बड़ी वजह