
शव को इस हाल में देख मची चीख- पुकार
CG Crime News: कबीरधाम। जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कुकदुर थाना क्षेत्र ग्राम अमलीटोला बदना की हैं। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई हैं। फिलहाल (CG Breaking News) मामला की वजह का पता नहीं चल पाया हैं।
पुलिस के अनुसार, राम सिंग मरावी पत्नी सरोज बाई मरावी के साथ ग्राम अमलीटोला बदना में रहता था। दोनों का किसी बात को (Kawardha Crime News) लेकर झगड़ा हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फिर राम सिंग ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होने पर पुलिस टीम पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उक्त घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच (Crime News) फिलहाल पुलिस कर रही है।
Updated on:
26 Jul 2023 05:50 pm
Published on:
26 Jul 2023 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
