शिकायत में बताया कि मोबाईल नम्बर पर पिताजी लखनराम साहू का बैंक खाता छग राज्य ग्रामीण बैंक शाखा रबेली में खाता लिंक है। उक्त खाता में 14 मई 2024 की स्थिति में 3 लाख 19 हजार 839 रुपए जमा था, जिसे भी ऑनलाइन फ्रॉड के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 15 मई 2024 को दिन के लगभग एक बजे उक्त मोबाईल नम्बर पर दो बार एक-एक लाख रुपए आहरण होने का मैसेज आया। उस समय बैंक शाखा रबेली में मैनेजर के पास बैठा था। तब में मैनेजर को बताया तो खाता होल्ड कराया गया है।