
CG Election 2023 : मंत्री मोहम्मद अकबर ने भरी हुंकार, बोले- अब की बार 75 पार
कवर्धा. प्रदेश के वन व परिवहन मंत्री मो. अकबर सोमवार को कवर्धा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान वे कवर्धा में आयोजित भरोसे के यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसके बाद शाम को मीडिया से बात की। प्रदेश में दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा भी किया।
मंत्री मो. अकबर इससे पहले जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से कांग्रेस भरोसे की यात्रा कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, जो जिले के अलग-अलग नगर पंचायतों का दौरा कर वापस कांग्रेस पहुंची। जहां एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को मंत्री अकबर सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया। जिन्होंने प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। वहीं शाम को मंत्री मो. अकबर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साल 2018 में हमारे पास बताने के लिए कुछ नहीं था।
केवल घोषणा पत्र व भाजपा की नाकामी बताने के अलावा। अब पांच साल में हमारे कांग्रेस सरकार की उपलब्धि है, पिछले से बेहतर घोषणा पत्र होगा। इसकी जानकारी समय पर होगी। वहीं उन्होंने इस बार साल 2023 के विधानसभा चुनाव में 75 सीट जितने का दावा किया है।
भाजपा के परिवर्तन यात्रा को पूरी तरह से फेल बताया है। उनके कार्यक्रम में भीड़ ही नहीं जुटी, जिसके कारण कई कार्यक्रम निरस्त करने पड़े थे। बड़े पार्टी के नेता आए नहीं, जनता को भाजपा पर भरोसा नहीं है, क ांग्रेस पर विश्वास है, जो आने वाले चुनाव दिखेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरी राम साहू, कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, राजकुमार तिवारी सहित बड़े कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published on:
03 Oct 2023 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
