28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूथ कांग्रेस प्रेजिडेंट शेरू असलम ने फिर की दबंगई, सारेआम सड़क पर की फायरिंग

Sheru Aslam Video Viral : कांग्रेसी नेता व यूथ कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम एक बार फिर से विवादों में आ गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 3 Oct 2023, 1:34 PM IST

यूथ कांग्रेस प्रेजिडेंट शेरू असलम ने फिर की दबंगई, सारेआम सड़क पर की फायरिंग

यूथ कांग्रेस प्रेजिडेंट शेरू असलम ने फिर की दबंगई, सारेआम सड़क पर की फायरिंग

बिलासपुर. कांग्रेसी नेता व यूथ कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम एक बार फिर से विवादों में आ गया है। शेरू का सोशल मीडिया पर बीच सडक़ में हवाई फायरिंग करता वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर फायरिंग की जा रही है, वो पुराना बस स्टैंड है जो शहर का मध्य इलाका है। इस मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम का कहना है कि वायरल वीडियो तीन से साढ़े तीन साल पुराना है, जब वो किसी अन्य पद पर था।

यह भी पढ़ें : ये लोग बस्तर का भला नहीं चाहते.. PM मोदी ने CM और डिप्टी सीएम को लेकर कही ये बड़ी बात, नहीं आने के बताए दो कारण

सूत्रों की माने तो वायरल वीडियो 4 दिन पुराना है। वायरल वीडियो में गोली चलाता दिखाई दे रहा शेरू असलम इस बात तो स्वीकार कर रहा है कि वीडियो उसी का है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेरू असलम को जांच के लिए बुलाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : PM Modi in Chhattisgarh : लालबाग सभा स्थल के लिए निकले पीएम मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात..देखें VIDEO

जमीन कब्जे के लिए धमकाया था किसान को : पूर्व में चिल्हाटी के किसान उमेंद्र राम साहू की जमीन को हथियाने के लिए जिला अध्यक्ष पद का रौब दिखाते हुए शेरू असलम ने उसे धमकाया था। धमकी का वीडियो वायरल होने के बाद इस्तीफे का खेल जरूर खेला गया लेकिन उसकी कुर्सी पर कोई फर्क नहीं पड़ा।