8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Modi Cabinet: पूर्व CM को पटखनी देने के बाद संतोष पांडेय को बनाया जा सकता है मंत्री, जानिए ये संभावना

Narendra Modi Cabinet: राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय ने दूसरी दफे जीत हासिल किया है। वे लगातार दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए हैं, जिसके बाद से उन्हें मंत्री बनाने के कयास लगाए जाने लगा है..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 10 Jun 2024, 7:32 AM IST

Modi cabinet

Modi Cabitent: कबीरधाम जिले के रहने वाले राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय ने दूसरी दफे जीत हासिल किया है। वे लगातार दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए हैं, जिसके ( Modi Cabinet List ) बाद से उन्हें मंत्री बनाने के कयास लगाए जाने लगा है।

Modi Cabitent: प्रखर वक्ता, संघ के करीबी होने का लाभ भी उन्हें मिलता है। संगठन में भी लंबे समय तक काम करने का अनुभव है। जिसे ध्यान में रखते हुए लोगों के मन में ईच्छा है कि डॉ.रमन सिंह के बाद से कवर्धा के तीन बार सांसद बने हैं, लेकिन कोई केन्द्र में राज्यमंत्री नहीं बना है। संतोष पांडेय की वर्ष 2019 की जीत से कई मायने में 2024 की जीत ज्यादा मायने रखती है।

पिछले चुनाव में तो उन्होंने कांग्रेस के भोलाराम साहू को हराया था, लेकिन 2024 में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनाव में शिकस्त दी है। ( Modi Cabinet List ) एक बड़े चेहरे को हराने का प्रतिफ ल तो उन्हें मिलना ही चाहिए।

Narendra Modi Cabitent: एक संयोग ये भी बन रहा है कि दुर्ग के रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को राजनांदगांव सीट से वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में डॉ.रमन सिंह ने हराया था, जिसके बाद वाजपेयी सरकार में उन्हें केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बनाया गया था। वैसी ही स्थिती इस दफे भी देखने को मिल रही है। पूर्व सीएम को पटखनी देने के बाद संतोष पांडेय को भी मंत्री बनाने की प्रबल संभावना है।