उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी एक ऐसा क्षेत्र है जो आपको सब कुछ एकसाथ दे सकता है। उन्होंने कार्यशाला में सतत विकास में नवीनीकरण ऊर्जा की महत्ताए छत्तीसगढ़ के विषय पर छात्र-छात्राओं को प्रभावशाली उद्बोधन दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जनभागीदारी अध्यक्ष रिंकेश वैष्णव, अजय ठाकुर, प्राचार्य डॉ.बीएस चौहान सहित महाविद्यालीन छात्र उपस्थित थे।