अपराधियों में डर पैदा करने की बजाय भाजपा सरकार कांग्रेस के निर्दोष कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता न लाठी से डरेगा और न ही बंदूक से, वो भाजपा सरकार की नाकामी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना जारी रखेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर, आलोक चन्द्राकर, जिला प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा, ढेलू निषाद, नगर पालिकाध्यक्ष राशि महिलांग, दाऊलाल चंद्राकर, गुरमीत चावला, अंकित बागबाहरा, हीरा बंजारे आदि उपस्थित थे।